सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है 26वीं शादी करने वाला फर्जी IAS प्रीतम, बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार

फेक आईएस बनकर 26 शादियां करने वाले प्रीतम निषाद को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रीतम निषाद के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी ने सिर्फ म हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है. उसने कभी IAS की तैयारी नहीं की. वह केवल फर्जीवाड़ा कर लोगों पर रौब जामाता था और ठगी करता था.

फेक आईएस प्रीतम निषाद Image Credit:

फर्जी आईएएस बनकर युवती से शादी रचाने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार यानी 24 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के पिता की तहरीर पर गोरखपुर की कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में इटावा गई थी. वहां, पहुंचने के बाद पुलिस को आरोपी का लोकेशन बुंदेलखंड के जालौन में मिला. फिर पुलिस उसे खोजते हुए वहां पहुंची. आरोपी प्रीतम निषाद को कालपी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी ने दो शादी करने की बात स्वीकारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आईएस बनकर कई शादियां कर चुका है. उसने केवल हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है. लेकिन गोरखपुर में शादी करने के बाद उसकी पोल खुल गई. गोरखपुर एसपी सिटी नमीष पटेल ने बताया कि आरोपी प्रीतम निषाद ने पूछताछ में दो शादी करने की बात स्वीकारी है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि इसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

अन्य लोगों की भूमिकाओं की भी जांच जारी

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में प्रीतम निषाद ने बताया कि उसका सपना आईएएस बनने का था लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया. इसके बाद उसने लोगों से खुद को आईएस के तौर पर परिचित कराना शुरू कर दिया. इससे उसे इज्जत के साथ-साथ पैसा भी मिलने लगा था. एसपी सिटी प्रीतम के साथ इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है. उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सिर्फ 10 वीं तक पढ़ा है प्रीतम

गोरखपुर में फर्जी आईएएस बनकर शादी करने वाला इटावा का प्रीतम निषाद कोई IAS नहीं है, बल्कि उसने मात्र हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है उसने कभी IAS की तैयारी नहीं की. वह केवल फर्जीवाड़ा कर लोगों पर रौब जामाता था. वह किसी से अपने आप को बड़ा अधिकारी तो किसी से IAS बताता है. यह खुलासा खुद प्रीतम के जीजा भानु निषाद ने किया है. भानु निषाद आरोपी प्रीतम की बहन के जेठ हैं. प्रीतम निषाद ने उन्हीं का घर लड़की वालों दिखाया था. उस घर को अपना बताते हुए लड़की से शादी की थी.

ऐसे खुली प्रीतम की पोल

गोरखपुर में मामला दर्ज होने के बाद से ही फर्जी IAS प्रीतम निषाद फरार था. बता दें कि अब तक 25 शादी करने वाला आरोपी प्रीतम 26वीं शादी करने के लिए वह गोरखपुर आया था. 11 मार्च को प्रीतम ने गोरखपुर में शादी की. फिर 12 मार्च को लड़की को लेकर इटावा रवाना हो गया था. इस बीच प्रीतम के गांव से किसी ने कॉल कर लड़की के पिता को उसकी असलियत बता दी. लड़की वाले जब इटावा पहुंचे और सच्चाई सामने आई को सन्न रह गए. फिलहाल, लड़की वाले बेटी को लेकर वापस गोरखपुर चले आए हैं.

प्रीतम के गांव के लोगों का क्या है कहना?

प्रीतम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी दो ही शादी हुई है. पहली शादी औरैया के दौलतपुर गांव से हुई थी. अभी उसका तलाक नहीं हुआ है. उसके गांव के लोगों का कहना है कि प्रीतम कुछ समय तक इटावा में रहै. वह लोगों को पहले किसी नौकरी करने की ही जानकारी देता था. लेकिन बाद में पता चला कि उसने अपने आप को IAS बताना शुरू कर दिया है. अब पता चला कि उसने गोरखपुर मं भी एक शादी कर ली है.

Follow Us