पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, फिर युवक पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

गोरखपुर में जंगल डूमरी के रहने वाला अमरजीत बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करता है. उसकी शादी 12 वर्ष पहले मंशा देवी के साथ हुई थी. मंशा देवी का गांव के ही सूरज नाम के युवक से पिछले 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है. ऐसे में पति ने पंचायत के फैसले के बाद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. लेकिन शादी के 10 दिन बाद अमरजीत ने पत्नी के प्रेमी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया.

पत्नी के प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी में प्रेम विवाह को लेकर मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करने वाला पति जब घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसे लेकर गांव में पंचायत हुई समझौते के बाद पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी.

पत्नी के प्रेमी पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

शादी कराने के बाद अपने पिता और भाई के साथ मिलकर प्रेमी युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बचाव में आए प्रेमी के परिजनों पर भी उसने हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.

युवक समेत 3 लोग घायल

बताते चले दोनों पक्ष में हुए मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. इनका इलाज गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि अमरजीत बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करता है, उसकी शादी 12 वर्ष पहले मंशा देवी के साथ हुई थी. मंशा देवी का गांव के ही सूरज नाम के युवक से पिछले 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है,जब इसकी जानकारी उसके पति अमरजीत को हुई तो उसने पंचायत बुलाई.

10 दिन पहले प्रेमी से करा दी थी पत्नी की शादी

करीब 10 दिन पहले हुए समझौते के बाद अमरजीत ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सूरज से करा दी. आरोप है कि बुधवार की रात सूरज अपने पिता के साथ ननिहाल से खाना खा कर लौट रहा था, तो घात लगाकर बैठे अमरजीत उसके पिता और परिवार के लोगों ने सूरज और उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद अमरजीत ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सूरज उसके पिता और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए.

तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया

गुलरिहा थाने की पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. यह पूरा मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डूंगरी नंबर दो स्थित सनझाई टोला का है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमरजीत, छोटकन ,वृंदा देवी और अनिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें छोटे लाल अमरजीत और वृंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एक और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

Follow Us