चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तभी गांववाले की पड़ गई नजर… डर के मारे दूसरी मंजिल से कूद गए दोनों

गोरखपुर में विशाल नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड के गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था. इस बीच वह देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चोरी-छिपे उसके घर पहुंचा. तभी गांव में कुछ लोगों को इसकी जानकारी हो गई. लड़की के घर पर भीड़ जुट गई.इस दौरान युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ कर घर की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी.

युवक GF संग दूसरी मंजिल से कूदा नीचे Image Credit:

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला साने आया है. यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ कर घर की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी. करीब 24 फीट छत से नीचे गिरे दोनों प्रेमियों को गंभीर चोटे आई है. इसके बाद आनन फानन में दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर है. दोनों की कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं. पैर फ्रैक्चर हुआ है.

गर्लफ्रेंड से मिलने चोरी -छिपे पहुंचा था युवक

संतकबीरनगर के खलीलाबाद का रहने वाले युवक विशाल का प्रेम प्रसंग गोरखपुर के खजनी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से चल रहा था. विशाल गर्लफ्रेंड के गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था. इस बीच वह देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चोरी-छिपे उसके घर पहुंचा. तभी गांव में कुछ लोगों को इसकी जानकारी हो गई. लड़की के घर पर भीड़ जुट गई.

भीड़ को देख घबरा गया था युवक

भीड़ में आए लोगों के साथ-साथ लड़की के घरवालें भी युवक को पकड़ने छत पर चढ़े. चारों ओर से घिरता देख युवक डर गया. इसी दौरान युवक और लड़की दोनों हाथ पकड़ कर छत से नीचे कूद गए. गिरते ही लड़की बेहोश हो गई. वहीं, युवक विशाल तड़पने लगा.

अब तक पुलिस को नहीं मिली शिकायत

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. लेकिन लड़की पक्ष वालों ने मौखिक शिकायत दे दी है. ग्रामीणों के मुताबिक लड़की की शादी दूसरी जगह तय थी. जून में उसकी बारात आने वाली थी. ऐसे में जब युवक उससे मिलने घर आया था. पुलिस का कहना है दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.