गोरखपुर में लोअर-टीशर्ट पहनने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान

गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने सामने आया है. जहां पति ने गर्भवती पत्नी की लोअर-टीशर्ट पहनने पर हत्या कर दी. फिर पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की महज 6 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी. पत्नी मुंबई से थी और गांव के माहौल में ढल नहीं पा रही थी.

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या Image Credit:

गोरखपुर में पति ने लोअर टी-शर्ट पहनने पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. और खुद फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया. पोस्टमार्टम और व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि आधुनिक कपड़ों और शहरी-ग्रामीण परिवेश के मतभेदों को लेकर विवाद गहराया. पत्नी मुंबई से थी और गांव के माहौल में ढल नहीं पा रही थी.

पुलिस ने मृतक पति-पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया था और व्हाट्सएप चैट में कपड़ों को लेकर हुए विवाद वाले मैसेज भी मिले हैं. 6 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज शादी की थी. मंगलवार को दोनों का शव कमरे में मिला था. पति का शव पंखे से लटक रहा था जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था. यह पूरा मामला गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र का है.

बुआ की बेटी से 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव का 25 वर्षीय शादाब मुंबई में रहने वाली अपनी बुआ की बेटी निकहत निशा से प्यार करता था. शादाब के पिता दुबई में काम करते है और मां गांव में रहती है. शादाब दो भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर था, शादाब ने दसवीं तक की पढ़ाई की थी, शादी के बाद भी वह कुछ काम नहीं करता था.

वही निकहत के पिता मुंबई में पेंट पॉलिश का कारोबार करते हैं. निकहत ने 12वीं तक की पढ़ाई की थी, बचपन से ही वह मुंबई में पली बढ़ी थी, दोनों परिवारों के रजामंदी के बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों का निकाह हुआ था, निकहत गर्भवती थी. शादाब की मां ने बताया कि सोमवार शाम दोनों उदास थे, खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे.

पोस्टमार्टम-व्हाट्सएप चैट से मामले का खुलासा

शादाब की मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो, शादाब की बहन ने आवाज लगाई ने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिसके बाद उसने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी, उसकी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे.

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जरूरी साक्ष्य सुरक्षित कर लिया. बुधवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम हुआ, साथ ही कॉल डिटेल खंगाली गई और सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप चैट की भी जांच की गई तो दोनों के बीच बातचीत में विवाद का खुलासा हुआ.

मैं घर में बंद रहने वाली लड़की नहीं- निकहत

व्हाट्सएप चैट में निकहत ने शादाब को मैसेज किया था कि “मैं एक घर में बंद रहने वाली लड़की नहीं हूं… तुम मुझे कभी घूमने नहीं ले जाते हो. मेरे लिए कभी कुछ खरीदारी भी नहीं करते हो’. इसके जवाब में शादाब ने लिखा था कि “हमारे बिरादरी की लड़कियां इस तरह के कपड़े नहीं पहनती हैं, अगर साथ रहना है तो घर में लोअर शर्ट पहनना छोड़ना होगा.’

एसपी दक्षिण दिनेश पुरी ने बताया कि पहले मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और व्हाट्सएप चैट के जरिए मामले का खुलासा हुआ. पति ने पहले पत्नी को मारा फिर फंदा लगाकर जान दे दिया. जांच में पता चला कि पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था, पत्नी शादाब को बेरोजगार और पुराने ख्याल को लेकर ताने देती थी.

Follow Us