इंतजार हुआ खत्म, गोरखपुर में 400 लोगों को दिवाली तक मिलेगी नए घर की चाबी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से खोराबार टाउनशिप योजना में लगभग 2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किया जा रहे हैं. इसमें विभिन्न आय वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्राधिकरण की तरफ से तकरीबन 400 फ्लैट के आवंटियों को दीपावली तक उनके फ्लैट की चाबी सौंपे जाने की तैयारी है.

खोराबार टाउनशिप ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

GDA में खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं मिनी एमआईजी फ्लैट लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से विकसित की जा रही खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं मिनी एमआईजी फ्लैट का निर्माण अंतिम चरण पर चल रहा है. जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने इसके कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि कुछ फ्लैटों के आवंटियों को दीपावली तक कब्जा दे दिया जाएगा, बाकी काम में तेजी लाई जा रही है.

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने मंगलवार यानी 09 जून की शाम को खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना का निरीक्षण किया. करीब 1 घंटे तक परियोजना के विभिन्न ब्लॉकों में जाकर वहां हो रहे निर्माण कार्य को देखा. बिजली व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. योजना में 600 केवीएस के 6 ट्रांसफॉर्मर लगाने की बात थी. लेकिन अब जीडीए उपाध्यक्ष ने बड़े तीन ट्रांसफार्मर लगाने को कहा है. उनका कहना है कि 1500 केवीएस के तीन ट्रांसफार्मर लगाया जाए.

2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किए जा रहे हैं

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से खोराबार टाउनशिप योजना में लगभग 2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किया जा रहे हैं. इनमें विभिन्न आय वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं. वहीं, मेडिसिटी योजना में क्लीनिक लेन के अंतर्गत 46 बड़े भूखंड विकसित किए गए हैं. यहां पर अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित संस्थान स्थापित किए जा सकेंगे.

इन भूखंडों पर आवासीय निर्माण की भी अनुमति होगी. मिनी एमआईजी श्रेणी के 2 ब्लॉकों में कुल 420 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. वही एलआईजी श्रेणी में कुल 480 फ्लैट प्रस्तावित है. इसके पहले ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं, दूसरे ब्लॉक में 13वीं मंजिल तक संरचना कार्य पूरा कर लिया गया है, इसके फिनिशिंग का कार्य चल रहा है.

400 आवासों पर कब्जा देने की तैयारी

वही ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 7 ब्लॉक में से 5 ब्लॉक का कार्य तेजी से चल रहा है. 2 महीना में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इसके कुल 560 में से लगभग 400 फ्लैटों में कब्जा देने की तैयारी GDA कर रहा है. वहीं, एमआईजी श्रेणी के 10 ब्लॉकों में निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें कुल 560 फ्लैटों को तैयार होने में अभी कुछ समय लगेगा. जीडीए के अधिकारियों की माने तो अगस्त–सितंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण का कहना है कि दिसंबर 2026 तक इस योजना को पूर्ण रूप से विकसित कर देने का लक्ष्य निर्धारित है.

Follow Us