गुड न्यूज! अब चलती ट्रेन में मिलेगा कंफर्म टिकट, HHT अपग्रेडेशन से मिलेगी फैसिलिटी

अब यात्री चलती ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट बुक करा सकेंगे. इसके लिए रेलवे की तरफ से एचएचटी (हैंड हेल्ट टर्मिनल) को अपग्रेड किया जा रहा है. चेकिंग के दौरान यात्री के न आने पर टीटीई की तरफ से सीटों के रिक्त होने की जानकारी एचएचटी अपग्रेड में अपलोड कर देगा. इसके बाद यात्री IRCTC रेलवे की वेबसाइट पर जाकर खाली सीटों को बुक कर सकेंगे.

अब चलती ट्रेन में भी बुक कर सकेंगे कंफर्म सीट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब वे चलती ट्रेन में भी कंफर्म टिकट बुक करा सकेंगे. अब ट्रेनों में अगर सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें टीटीई की तरफ से बुक किया जाता है और RAC में सफर कर रहे यात्रियों को आवंटित कर दिया जाता है. लेकिन अब चलती ट्रेनों में खाली सीटों की ब्योरा IRCTC की वेबसाइट पर भी दिखने लगेगा. यात्री अपने सुविधा के मुताबिक उन सीटों IRCTC ऐप या फिर वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकता है.

हैंड हेल्ट टर्मिनल को अपग्रेड कर रहा है रेलवे

रेलवे इसके लिए टीटीई को दिए गए एचएचटी (हैंड हेल्ट टर्मिनल) को अपग्रेड कर रहा है. चेकिंग के दौरान यात्री के न आने पर टीटीई की तरफ से सीटों के रिक्त होने की जानकारी एचएचटी अपग्रेड में अपलोड कर देगा. टीटीई के ऐसा करते ही रिक्त सीट की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नजर आने लगेगी. यहां यात्री अगले स्टेशनों से अपने गंतव्य स्टेशन तक का टिकट बुक कर सकेगी.

जरूरतमंद यात्री ऐसे कर सकेंगे टिकट बुक

मान लीजिए अगर कोई ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. टीटीई को पता चलता है कि कंफर्म टिकट पर कोई यात्री नहीं आया. ऐसे में वह अपने एचएचटी में इसकी जानकारी फीड करेगा. इस स्थिति में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खाली सीट की जानकारी दिखने लगेगी. ऐसे में जरूरतमंद यात्री गोंडा या लखनऊ से उस टिकट को बुक कर सकते हैं.

RAC और वेटिंग टिकट वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

एचएचटी (हैंड हेल्ट टर्मिनल) में नया अपडेट आरएसी और वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा. अब तक निर्धारित स्टेशन पर कंफर्म टिकट के यात्री के बोर्ड ना करने के बाद भी टीटीई अगले 2 स्टेशनों तक उसका इंतजार करता था. इसके बाद ही किसी अन्य को वह खाली सीट आवंटित करता था.

Follow Us