‘हम कहां के सांसद हैं, यह लोगों को…’, धमकी देने वाले को रवि किशन की चेतावनी; कहा- पटना ही आ रहे

गोरखपुर सांसद रवि किशन को बिहार के आरा से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी है. सांसद ने कहा कि वह किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं है. वह बिहार चुनाव प्रचार में जाएंगे और अभी भी पटना के लिए ही निकल रहे हैं. वह गोरखपुर आने के लिए इतना क्यों तकलीफ कर रहा है?

धमकी देने वाले को रवि किशन की चेतावनी Image Credit:

बॉलीवुड अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने शनिवार को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं है. वह चुनाव प्रचार में बिहार जरूर जाएंगे. बिहार में एनडीए को 170 सीट आ रही है. सांसद को बिहार के आरा के रहने अजय कुमार यादव नाम के शख्स ने गोली मारने की धमकी दी है.

रवि किशन ने कहा, ‘जिसके नाथ भोलेनाथ वो अनाथ कैसे होई, भोला चाहि दिन तो रात कैसे होई. धमकी देने वाले के पीछे पीछे कौन है? पूरी तहत पता चल जाएगा. वो कहां है पुलिस कुछ घंटे में ट्रैक कर लेगी, वो भाग रहा है. जल्द ही वो गिरफ्त में आ जाएगा.’ उन्होंने आरोपी के गोरखपुर आकर गोली मारने पर बड़ी चेतावनी दी है.

हम लोगों के ऊपर कौन हैं, यह लोगों को…

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने खुली चेतावनी देते हुए धमकी वाले युवक को कहा कि उसे पटना में आना चाहिए, हम वहां जा रहे हैं, यहां का करने आ रहा है, इतना क्यों तकलीफ कर रहा है. उसे पता नहीं, ‘हम कहां के सांसद हैं यहां पर गोरखपुर के हमसे पहले कौन सांसद थे योगी आदित्यनाथ जी पीठाधीश्वर थे.’

उन्होंने कहा कि हम लोगों के ऊपर कौन हैं, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह देश के गृह मंत्री. रविकिशन ने कहा कि हम लोगों की ट्रेनिंग कहां से हुई, इन 7 साल में यह लोगों को नहीं भूलना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार आ रहा है. एनडीए को चुनाव में 170 से ऊपर सीटें मिलने जा रही है.

चार दिन में सांसद को गोली मारने की धमकी

सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने शुक्रवार को एसएसपी गोरखपुर को धमकी देने के मामले में ज्ञापन सौंपा था. उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर आरोपी ने सीधे सांसद को धमकी दी. सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. साथ ही चार दिन में सांसद को गोली मारने की धमकी दी.

Follow Us