‘आरक्षण हमारा अधिकार है, और इसे लेकर रहेंगे’, गोरखपुर रैली से संजय निषाद ने भरी हुंकार

निषाद पार्टी ने गोरखपुर से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मोटरसाइकिल रैली के साथ अभियान का आगाज़ किया. उन्होंने निषाद समाज की पीड़ा व्यक्त करते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. साथ ही पूर्व सरकारों पर ठगने का आरोप लगाया.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (फाइल फोटो)

गोरखपुर से रविवार को निषाद पार्टी 2027 चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है. केबिनेट मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने मोटरसाइकिल यात्रा से इसकी शुरुवात की. यह रैली पार्टी कार्यालय पादरीबाजार से शुरू होकर, शास्त्री चौक होते हुए डिज्जविजयनाथ पार्क तक पहुंची. जहां संजय निषाद ने एक बड़े रैली को संबोधित कर आरक्षण की मांग दोहराई.

डॉ संजय निषाद ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों को निषाद समाज को ठगने और लूटने का आरोप लगाया. साथ ही योगी सरकार की प्रशंसा की, उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दूंगा, उन्होंने निषाद समाज की पीड़ा को समझा, और सदन में हम लोगों की मांग को लेकर खड़े रहते हैं.’ संजय निषाद ने समाज से ठगों- बेईमानों का साथ छोड़ने की अपील की.

‘निषाद समाज अब सिर्फ सुनने वाला नहीं’

डॉ संजय निषाद की यह रैली मुख्यत: निषाज समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर थी. उन्होंने एक्स पर भी लिखा, ‘निषाद समाज अब सिर्फ सुनने वाला नहीं, बल्कि अपने अधिकार के लिए लड़ने वाला समाज बन चुका है. आज सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हक की क्रांति का आगाज़ है. अब एक ही संकल्प -‘आरक्षण हमारा अधिकार है, और इसे लेकर रहेंगे!’

OBC आरक्षण को कम कर SC में जोड़े जाएं

संजय निषाद केवट-मल्लाह समाज के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए नौ प्रतिशत आरक्षण को कम किया जाय, साथ ही इसे अनुसूचित जातियों (SC) में जोड़कर निषाद समाज को आरक्षण का हक देने का काम हो, ताकि समाज के बच्चों को शिक्षा और रोजगार में उनका उचित हक मिल सकें.

‘अपने समाज के लिए वकील बन कर आया हूं’

संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले हमारे समाज के लोगों को लोग लैला (देसी शराब) पीला कर गुमराह करते थे, हमारे समाज के लोगों को सभी ने ठगने का काम किया है. ‘मै अपने समाज के लिए वकील बन कर आया हूं, मैं उनके हक की लगाई लड़ रहा हूं.’ निषाद पार्टी प्रदेश में 5 अप्रैल तक चार रैलियां आयोजित करने जा रही है.

Follow Us