गोरखपुर में बन रहा हाईटेक साइंस पार्क, खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान; 75% काम पूरा
गोरखपुर में प्रदेश का दूसरा हाईटेक साइंस पार्क बन रहा है. पमहंत अवैद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क लगभग दो महीने में तैयार हो जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बन रहा यह पार्क बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की बारीकियां सिखाएगा. इस हाईटेक पार्क का 75 फिसदी काम पूरा हो चुका है.
गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क लगभग 2 महीने में तैयार हो जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाए जा रहे इस पार्क का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल-खेल में विज्ञान की जानकारी देना है. करीब 15.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पार्क प्रदेश का दूसरा हाईटेक साइंस पार्क होगा.
ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की स्मृति में बनने वाले इस पार्क में बच्चे खेल-खेल में ही विज्ञान की बारीकियां को सीख सकेंगे. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के अनुसार, पार्क का करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. प्राधिकरण ने 20 नवंबर तक इसके कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है. इस परियोजना की शुरुआत 3 जुलाई 2024 को हुई थी.
डायनासोरियम, पार्क का होगा खास आकर्षण
परियोजना के तहत, पार्क में अब तक एंट्रेंस प्लाजा, टिकट घर, कैनोपी कैफेटेरिया, ओपन एयर थिएटर, स्मारिका (सॉवेनियर) शॉप, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन और डायनासोरियम का निर्माण पूरा हो चुका है वहीं, एस्ट्रोनॉमी और इंडियन स्पेस प्रोग्राम गैलरी में स्टोन फ्लोरिंग का काम अंतिम चरण में है. इस ज्ञान विज्ञान पार्क को हाईटेक और इंटरएक्टिव बनाया जा रहा है.
इस पार्क में आने वाले छात्र और छत्राएं खेल के साथ विज्ञान के बारीकियां को जान सकेंगे. यहां खास आकर्षण डायनासोरीयम भी होगा जो छात्रों को प्रोगितिहासिक कल के जीवों के बारे में जानकारी देगा. इसके अलावा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और खगोलीय विज्ञान पर आधारित विशेष गैलरी युवाओं में विज्ञान और अनुसन्धान के प्रति रुचि जगाने का काम करेगा.
पूरे पूर्वांचल के छात्रों के लिए बनेगा प्रमुख केंद्र
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि पार्क का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे तय समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह पार्क आधुनिक तकनीक से लैस होगा, जहां विद्यार्थी मनोरंजन के साथ विज्ञान की नई-नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.
महंत अवैद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क के शुरू होने के बाद यह गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के छात्रों और विज्ञान प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा.