वीडियो कॉल कटते ही पत्नी ने दे दी थी जान, सुसाइड के लिए पति ने उकसाया था

गोरखपुर के झगहां थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला में एक महिला ने वीडियो कॉल पर पति से बात करने के बाद जान दे दी थी. पुलिस ने अब इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि महिला को उसके पति ने जान देने के लिए उकसाया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति ने सुसाइड के लिए पत्नी को उकसाया था Image Credit:

गोरखपुर के झगहां थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला में बीते शुक्रवार की देर रात 25 वर्षीय चांदनी देवी ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में चांदनी के परिवार की तरफ से ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने अब इस मामले में मंगलवार को उसके पति मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मृतका के पति समेत तीन पर लगाया था दहेज उत्पीड़न का केस

झगहां थाना प्रभाती अनूप सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी. मृतका की मां अनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. उन्होंने मृतका के पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया था. पुलिस ने मृतका के पति मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

फांसी लगाने से पहले पति से बात कर रही थी पत्नी

मनीष सिंह गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार में किराए का कमरा लेकर अपनी पत्नी चांदनी के साथ रहता था. मनीष ऑटो चलकर जीविका चलाता था. 15 दिन पहले से चांदनी अपने मायके में रह रही थी. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक मनीष अपनी पत्नी चांदनी से वीडियो कॉल पर बात किया था. इसके बाद चांदनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

चांदनी की थी ये दूसरी शादी

चांदनी शव घर में पंखे से लगे फंदे से लटका मिला था, चांदनी के परिवार वालों का आरोप है कि उसके पति, सास और ननद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय चांदनी देवी की पहली शादी वर्ष 2017 में नौशाद की छपिया गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी. पहली शादी से उसकी एक 6-वर्ष की बेटी राजनंदनी है.

पहले पति से हो गया था तलाक

घरेलू विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया,जिसके बाद चांदनी ने 2 माह पूर्व चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फूटा हवा इनर निवासी मनीष सिंह से तरकुलहा देवी मंदिर में शादी रचाई थी. चांदनी के परिवार वालों का यह आरोप है, शादी के बाद से ही ससुराल के लोग चांदनी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे.

पति से झगड़े के बाद मायके आ गई थी चांदनी

परेशान होकर चांदनी कुछ दिन पहले अपने घर झगहां क्षेत्र के पाण्डेय टोला स्थित अपने भाई के घर आ गई थी. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन चांदनी और उसके घर के सदस्य छत पर सो रहे थे. चांदनी अपने पति मनीष से फोन से बातचीत कर रही थी. इस दौरान दोनों में कहासुनी और वाद-विवाद भी हुआ था. मच्छरदानी लाने के बहाने वह छत से नीचे कमरे में चली गई.

रात करीब 1:30 बजे चांदनी की 6 वर्षीय बेटी राजनंदनी अपनी मां को ढूंढते हुए नीचे कमरे में गई. कमरे का हाल देखकर वह चीखने लगी जिसके बाद घर की और सदस्य छत पर से नीचे आए. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूत्रों की मानें तो उसके मायके के लोग पहले गोरखपुर की सिंघडीया में किराए का मकान लेकर रहते थे. करीब 3 वर्ष पहले उन लोगों ने झगहां इलाके में जमीन लेकर मकान बनवाया था और यहीं रहने लगे थे.

Follow Us