हत्या या हादसा? नहर में गिरी THAR में मिला महिला का शव, पति की जान बची

ग्रेटर नोएडा की दनकौर नहर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. जबकि इसमें महिला के पति की जान बच गई. वहीं, अब पति इसे सड़क हादसा बता रहा है, जबकि महिला के भाई ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

ग्रेटर नोएडा नहर में महिला का शव: दुर्घटना या हत्या? Image Credit:

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला का शव नहर से बरामद होने के बाद मामला रहस्मय बन गया है. जहां मृतका के पति का दावा है कि यह सड़क हादसा था. वही महिला के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है.

पुलिस के अनुसार, दनकौर क्षेत्र के भट्टा गांव के पास रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर नहर में एक महिला का शव मिला. घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला के पति की थार कार भी नहर में डूबी हुई मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका के भाई ने कहा- मेरी बहन को मार डाला

मृतक के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों मथुरा से वापस अपने घर लौट रहे थे. भट्टा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वहां नहर में जा गिरा. महिला के पति मोहित का कहना है कि वह किसी तरह कार से बाहर निकल आया लेकिन रीना गहरे पानी में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया.

मृतका के भाई सोनू ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि रीना की शादी करीब 6 वर्ष पहले मोहित से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है. साथ ही आरोप लगाया कि पिछले 20 दिनों से रीना उन्हें फोन पर बता रही थी कि उसका पति तलाक लेने का दबाव बना रहा था. लेकिन ससुराल वालों की तरफ से सब कुछ सामान्य बताया जाता था.

हत्या या हादसा? दोनो एंगल से जांच में जुटी पुलिस

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह घटना हादसा है या हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की जानकारी पता चल पाएगी. फिलहाल इस मामले में दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं जिनमें पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

Follow Us