ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. एक दुकान से शुरू हुई आग तेजी से फैलते हुए कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस भीषण हादसे में लाखों के नुकसान की आशंका है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र इलाके के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में देर शाम भीषण आग लग गई. शुरुआती में सबसे पहले आग एक दुकान में लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैली और आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया. कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते आसमान धुएं के गुब्बारे से काल पड़ गया.
शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लकड़ी फोम और अन्य ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. आग की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए जिससे सड़क पर भारी भीड़ लग गई. यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था.
दमकल की 30 गाड़ियां ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
आग की ऊंची ऊंची लपटे और धुएं का गब्बर देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए. कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं, सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.
अग्नि मिशन अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका है. कई दुकानों में रखा महंगा फर्नीचर लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग की चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है.
मार्केट में पहले भी हुई थी आग लगने की घटनाएं
बिसरख थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और यातायात को नियंत्रित किया. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट में पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी फर्नीचर मार्केट होने के चलते आग को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.