हरदोई में सपा नेता ने तोड़ी मर्यादा, ब्राह्मण और माता सीता के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी; बवाल
सपा नेता नेता यदुनंदन लाल राजपूत ने रामनवमी पर सारी मर्यादाओं की हद तोड़ दी है. यदुनंदन ने ना केवल ब्राह्मणों के लिए अर्नगल प्रलाप किया है, बल्कि माता सीता के लिए भी बेहद अश्लील शब्दों में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. यदुनंदन के इस बयान पर सनानत समाज में गहरा आक्रोश है.
हरदोई में समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने रामनवमी पर सारी मर्यादाओं की हद तोड़ दी है. यदुनंदन ने ना केवल ब्राह्मणों के लिए अर्नगल प्रलाप किया है, बल्कि माता सीता के लिए भी बेहद अश्लील शब्दों में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. यदुनंदन के इस बयान पर सनानत समाज में गहरा आक्रोश है. वहीं पुलिस ने आरोपी यदुनंदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
सपा नेता यदुनंदन ने बेहद आपत्तिजनक बयान हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया. उन्होंने गलत तरीके से महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण का हवाला देते हुए माता सीता के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनका यह बयान सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वह यही नहीं, रूके, उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं अन्य हिंदू देवी-देवताओं के लिए भी अपशब्द कहे.
वायरल वीडियो पर हुआ एक्शन
सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही सनातन समाज में गहरा आक्रोश छा गया. कई लोगों ने पुलिस और सीएम योगी को यह वीडियो टैग करते हुए यदुनंदन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इतने में वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हरदोई पुलिस भी एक्शन में आ गई है. पुलिस ने यदुनंदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है.
भगवान श्रीराम के अश्वमेघ यज्ञ पर उठाया सवाल
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बोलते हुए सपा नेता ने ब्राह्मण, अश्वमेध यज्ञ और भगवान श्री राम की मां को लेकर आपत्तिजनक बात कही. इस वीडियो को देखकर और सुनकर लोगों में आक्रोश छा गया. कई लोगों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसका विरोध किया है. वहीं वीडियो पर बवाल होते ही पार्टी ने किनारा कर लिया है. सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि यदुनंदन के बयान को अभद्र बताते हुए कहा कि यह पार्टी का बयान नहीं है.
बेटा हिरासत में, यदुनंदन की तलाश में पुलिस
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी सपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं ताबड़तोड़ दबिश देते हुए उनके बेटे को हिरासत में लिया है. पुलिस टीमें अब यदुनंदन की तलाश में उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं. सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है.