‘फौजी दूल्हा’ निकला फर्जी, दुल्हन ने मंडप में सिखाया सबक; बारातियों को भी भिजवाया जेल
हरदोई में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां दुल्हन ने सात फेरे से पहले मंडप में दूल्हे को ठुकरा दिया. आरोप है कि जिस युवक से उसकी बातचीत होती थी, वह खुद को भारतीय सेना में तैनात होने का दावा करता था. लेकिन बारात लेकर पहुंचे युवक की पहचान पूरी तरह अलग निकली.
हरदोई में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां दुल्हन ने सात फेरे से पहले मंडप में दूल्हे को ठुकरा दिया. साथ ही दूल्हे पर फर्जी पहचान और धोखाधड़ी के आरोप लगाया. दुल्हन का आरोप है कि जिस युवक से उसकी बातचीत होती थी, और जो बारात लेकर पहुंचा है, दोनों की पहचना पूरी तरह से अलग निकली.
हरदोई के शाहाबाद कस्बे में वैवाहिक धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला आया है. दुल्हन, पेशे से खुद अधिवक्ता है, युवती का आरोप है कि व्हाट्सऐप पर युवक ने खुद को राहुल मिश्रा बताकर भोपाल में भारतीय सेना में तैनात होने का दावा किया था. लेकिन जब बारात घर पहुंची, तो दूल्हे के रूप में आए युवक की पहचान पूरी तरह अलग निकली.
संगठित गिरोह और मानव तस्करी के आरोप
पीड़िता के अनुसार, बातचीत और रिश्ते की सहमति राहुल मिश्रा नाम के युवक से हुई थी. दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक संबंध तय होने के बाद बीती रात बारात शाहाबाद पहुंची. लेकिन जयमाल और शादी की रस्मों से पहले युवती को दूल्हे पर शक हुआ. पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवेंद्र सिंह परिहार बताया. जबकि युवती की शादी राहुल मिश्रा से तय हुई थी.
वहीं, बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और लड़की पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. युवती ने साथ ही इसे संगठित गिरोह होने की आशंकी जताई, जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी को अंजाम देता है.
पुलिस ने दूल्हा समेत 9 को किया गिरफ्तार
पूरे घटनाक्रम के बाद शादी समारोह स्थल पर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत 9 संदिग्ध बारातियों को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह परमार, मंगलदीन, रामौतार बाजपेई, मुकेश सेन, शरीफ और मुलायम यादव को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.