नोएडा, गोरखपुर और वाराणसी…यूपी के इन 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पार

यूपी के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर और अयोध्या शामिल है.

यूपी में बढ़ी गर्मी

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ेगा और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा. इन सबके बीच एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, इस बार जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश ‘सामान्य से नीचे’ रहने की आशंका है.

यूपी के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर और अयोध्या शामिल है. यहां पारा 38 से 40 डिग्री के पार जा सकता है.

15 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ, लेकिन कोई असर नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक जेट स्ट्रीम सर्दियों में शीतलहर के लिए तो गर्मियों में हीट वेव का कारण बनती है. इसकी स्थिति बदल जाने से यह बदलाव होता है. यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसक रही है.हालाकि, इन सबके बीच 15 अप्रैल को हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. लेकिन इसका उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ने की संभावना है. ऐसे में प्रदेश में बारिश ना के बराबर रहेगी और मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

फिलहाल, बढ़ते पारे को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से एडवायजरी जारी की है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. शरीर को डिहाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.

3 से 5 डिग्री तक बढ़ा पारा

बीते दो दिनों में ही उत्तर प्रदेश का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है. 12 अप्रैल रविवार को ही प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का एहसास हुआ. कई जिलों में पारा 38 डिग्री के पार चला गया है.राजधानी लखनऊ में 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है. गोरखपुर और वाराणसी में भी यही स्थिति देखी गई.

Follow Us