वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में गैस सिलेंडर की कमी, रसोई पर गहराया संकट, प्रसाद केमेनू में कटौती

वृंदावन के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है. इस्कॉन मंदिर में हर रोज 5000 श्रद्धालुओं के लिए खाना पकाया जाता था. लेकिन अब प्रसाद के मेनू में कटौती करनी पड़ी है. गैस सिलेंडर संकट के चलते मंदिर की रसोई में कोयले की भट्ठियां फिर से उपयोग हो रही हैं.

इस्कॉन वृंदावन में LPG संकट (फाइल फोटो) Image Credit:

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से भारत में गैस संकट की स्थिति गंभीर बनी हुई है. खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई चैन बुरी तरह प्रभावित है. भारत में गैस सिलेंडरों के दाम में भी उछाल आया है, साथ ही वितरण केंद्र पर लंबी लाइन लगी रहती है. वहीं, इस संकट का असपर वृंदावन के प्रसिद्ध इस्कॉन टेंपल पर भी पड़ रहा है.

इस्कॉन वृंदावन में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है. जहां पहले प्रतिदिन 10 कमर्शियल सिलेंडर लगते थे, अब केवल 2 से काम चलाना पड़ रहा है. इस संकट के चलते मंदिर की रसोई पर बड़ा प्रभाव पड़ा है, श्रद्धालुओं को मिलने वाले प्रसाद के मेनू में कटौती करते हुए बड़ा बदलाव किया गया है. रसोई में अब कोयले की भट्ठियां फिर से उपयोग हो रही हैं.

हर रोज 5000 श्रद्धालुओं के लिए पकाया जाता है खाना

डीजल और एलपीजी गैस की कमी होने से ठाकुर जी की रसोई पर भी असर पड़ने लगा है. पहले एलपीजी के सिलेंडर लगाकर चूल्हे पर खाना पकाया जाता था, लेकिन अब रसोई में कोयले की भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा है. जिससे व्यंजनों की संख्या और विविधता कम हो गई है. इस्कॉन मंदिर में हर रोज 5000 श्रद्धालुओं के लिए खाना पकाया जाता था.

रसोई में सुबह के समय खिचड़ी, दलिया दिया जा रहा

वहीं, सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण खाने के मेन्यू में बदलाव कर दिया गया है. मंदिर की रसोई में सुबह के समय खिचड़ी, दलिया दिया जा रहा है जबकि पहले चावल दाल और रोटी दी जाती थी. दोपहर के भोजन में चावल, दाल, दो प्रकार की सब्जी और रोटी-पूड़ी दी जाती थी, लेकिन दोपहर के भोजन में भी बदलाव कर दिया गया है.

दोपहर में एक सब्जी और पूड़ी, मिठाई भी बंद हो जाएगी

वृंदावन के प्रसिद्ध इस्कॉन टेंपल में हर रोज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जाता था लेकिन अब सुबह खिचड़ी और दोपहर में एक सब्जी और पूड़ी बनाई जा रही है. वहीं, शाम को रोटी सब्जी और दाल दी जाती है. एलपीजी सिलेंडर की इस्कॉन मंदिर में हुई कमी से हर टायम मिलने वाला मिठाई भी बंद हो सकती है. प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा रहा.

Follow Us

Latest Stories