‘मैं अपनी मर्जी से…’, पहले बॉयफ्रेंड से की शादी, फिर वीडियो बनाकर पिता को दिया ये संदेश
उत्तर प्रदेश के जालौन से एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट को खारिज करती है. काजल मंसूरी नामक युवती ने अपने छह साल पुराने प्रेमी, ठाकुर ओम सिंह, से अंतरधार्मिक विवाह कर लिया है. उसने वीडियो के ज़रिए अपने परिवार को सूचित किया और अपनी व अपने पति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है. पुलिस इस मामले की तलाश में जुटी है, जबकि युवती को अपने पति के लिए जान का खतरा महसूस हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के जालौन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो घर से लापता हुई एक लड़की का है. इस लड़की के पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इसके जवाब में लड़की ने अपने वीडियो में बताया कि वह गायब नहीं हुई, बल्कि अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भागी है. उसने बताया कि अब तो उसने अपने प्रेमी से शादी भी कर लिया है. सोशल मीडिया के जरिए लड़की ने यह वीडियो अपने पिता को भेजी है.
मामला जालौन के कालपी थाना क्षेत्र का है. यहां पर अंतरधार्मिक प्रेम विवाह और सुरक्षा की गुहार से संबंधित एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक युवती काजल मंसूरी ने जारी किया है, जो काफी समय से लापता थी. इस वीडियो में युवती ने अपने अपहरण की खबरों का खंडन किया है. उसने साफ तौर पर कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से अपने छह साल पुराने प्रेमी ठाकुर ओम सिंह के साथ घर से भागी और अब दोनों ने शादी कर ली है.
तलाश में जुटी पुलिस
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने युवती की तलाश तेज कर दी है. युवती काजल मंसूरी ने बताया कि वह उसे अपनी सुरक्षा का खतरा है, इसलिए उसे यह वीडियो जारी करना पड़ा है. काजल ने वीडियो में खुलासा किया वह ठाकुर ओम सिंह के साथ छह साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन उसके रिश्ते को घर वाले मानने को तैयार नहीं थे. बल्कि उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रहे थे.
पति को बताया जान का खतरा
युवती ने बताया कि वह मुस्लिम है, लेकिन उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. यही नहीं, दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाने के लिए हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज की अर्जी भी लगा दी है. काजल ने बताया कि उसके घर से भागने के बाद से ही परिवार वाले उसके पति के पीछे पड़े हैं. ऐसे में अब उसके पति को जान का खतरा है. बता दें कि सात जुलाई की रात काजल अपने घर से लापता हुई थी. उसके पिता ने अगले दिन आठ जुलाई को कालपी कोतवाली में तहरीर दी. इसमें अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.
