जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 के पैर में लगी गोली

जौनपुर के खेतासराय में दूल्हे की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से तीन के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने मौके से पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की. यह गिरफ्तारी 3 मई को हुई सनसनीखेज वारदात के बाद हुई है.

पुलिस ने दूल्हे के कातिलों को मुठभेड़ में दबोचा Image Credit:

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दूल्हा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस को मौके से पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है.

1 मई 2026 की शाम को बड़ऊर गांव का रहने वाला आजाद बिंद अपनी बारात लेकर जा रहा था, तभी बीबीपुर गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कार रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था. घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी.

मुख्य शूटर अभी भी फरार, 25 हजार है इनाम घोषित

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आजाद बिन्द हत्याकांड में वांछित अभियुक्तों की सूचना मिलने पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हुए गए हैं. मौके से कुल चार को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुठभेड़ में उन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने मुख्य शूटर को शरण दी थी और भागने में मदद की थी. आजाद बिन्द हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रदीप बिंद अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है. पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लव मैरिज से नाराज था दूल्हन का ममेरा भाई

जानकारी के मुताबिक, आजाद बिंद लव मैरेज करने जा रहा था, 6 महीने पहले हमारी शादी तय हुई थी. लेकिन यह बात दुल्हन के ममेरे भाई प्रकाश को राजी नहीं थी. वह परिवार वालों से रिश्ता तोड़ लेने के लिए कह रहा था, लेकिन जब वो नहीं माने तो उसने अपने दोस्त रवि यादव और प्रदीप को शादी वाले दिन दूल्हे को मारने के लिए भेजा.

दोनों अपने चेहरे ढके हुए थे, और गाड़ी को ओवर टेक करते दुल्हे को तीन गोली मारी. दुल्हा गाड़ी के फ्रंट सीट पर बैठा था, गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए. प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Follow Us