झांसी में पुलिसवालों ने THAR से स्कूटी सवार रिटायर्ड रजिस्ट्रार को कुचला, मौत; कांस्टेबल गिरफ्तार

झांसी में पुलिसवालों की थार गाड़ी ने एक रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में लेकर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि थार में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Thar टक्कर से रिटायर्ड रजिस्ट्रार की मौत; कांस्टेबल सस्पेंड Image Credit:

झांसी झांसी की बंदेलखंड यूनिवर्सिटी में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार को रौंद दिया. रिटायर्ड रजिस्ट्रार स्कूटी पर पर सवार थे, 20 मीटर घसीटने के बाद उनकी स्कूटी THAR के नीचे फंस गई थी. वह बुरी तरह से THAR के अगले पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर THAR सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए.

मृतक की पहचान मनीराम वर्मा (70) के रुप में हुई है, जो एक रिटायर असिस्टेंड रजिस्ट्रार थे. वहीं, बताया जा रहा है कि THAR में चार पुलिसवाले सवार थे. घटना के बाद पुलिसवालों ने THAR रोकी, फिर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. सिक्योरिटी गार्डों ने अन्य लोगों की मदद से THAR को हटाया. मनीराम वर्मा को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.

SSP का एक्शन, थार चालक कांस्टेबल गिरफ्तार

झांसी के एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटना में जख्मी हुए पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. वहीं, थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था. मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल रजत को हिरासत में लेकर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि थार में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है. मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

घर का सामान लेने निकले थे, तभी हुआ घटना

बताया जा रहा है कि मृतक रिटायर असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा एरच थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव के रहने वाले थे. लेकिन वह अपने परिवार संग बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में रहते थे. उनके बेटे गिरीश कुमार ने बताया कि दोपहर वह स्कूटी से घर का सामान लेने के लिए निकले थे. कैंपस में परीक्षा भवन के पास पहुंचे ही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी.

गिरीश के मुताबिक, थार में चार वर्दीधारी पुलिसवाले सवार थे. टक्कर लगते ही पिता स्कूटी समेत गिर पड़े और थार उन्हें रौंदते हुए काफी दूर तक घसीट ले गई. शोर मचा तो लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तबतक चारों पुलिस वाले गाड़ी से अपना सामान निकाल कर गर्ल्स हॉस्टल वाले रास्ते से भाग निकले. उन्होंने आरपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Follow Us