3 साल की बच्ची से हैवानियत, मरा जानकर बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंका; ऐसे बची जान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां दरिंदों ने 3 साल की बच्ची का अपहरण कर बेरहमी से पीटा. फिर उसे मरा समझकर बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया. अगली सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे बचाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं.

पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां दरिंदों ने एक तीन साल की बच्ची को अगवा किया और बेहरमी से मारपीट की. बच्ची बेहोश हो गई तो दरिंदों ने उसे मरा हुआ जानकर बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया. अगली सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की पहचान के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है.

इधर, बच्ची के माता पिता ने काफी तलाश के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि अगली सुबह किसी राहगीर ने पुलिस को बच्ची के मिलने की सूचना दी. मामला कन्नौज में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

31 मार्च की है घटना

बच्ची के पिता शाहिद अली ने 31 मार्च की शाम करीब 4:00 पुलिस को अपनी बेटी के लापता होने की खबर दी थी. बताया कि उनकी बेटी के घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन अब नहीं मिल रही है. बताया कि उन्होंने बच्ची को हर संभावित स्थान पर तलाश चुके हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी. अगली सुबह पुलिस को किसी राहगीर ने एक बोरे में किसी बच्ची के रोने की सूचना दी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे से बच्ची को निकाला और उसकी शिनाख्त कराई.

बच्ची के शरीर पर थे गहरे जख्म

पुलिस के मुताबिक बोरे से बाहर निकालकर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. दरअसल बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान थे. ऐसा लगा रहा था कि इस मासूम की बेरहमी से पिटाई की गई है और उसके बेहोश होने पर उसे बोरे में भरकर फेंका गया था. रात भर यह बच्ची बेहोश रही, सुबह होश में आने पर वह रोने लगी. जिसकी आवाज सुनकर राहगीरों का ध्यान उसकी ओर गया था. एसपी कन्नौज विनोद कुमार के मुताबिक मामले की हर संभावित एंगल से जांच कराई जा रही है.

Follow Us