कानपुर के एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक ने 2 कांस्टेबल को रौंदा; एक की मौत
कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा हो गया. क बेलगाम ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों को रौंद दिया. इसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गया. इसमें ट्रक के चालक की भी मौत हो गई है. यह हादसा सोमवार की अल सुबह करीब चार बजे की है.
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक बेलगाम ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों को रौंद दिया. इसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गया. इसमें ट्रक के चालक की भी मौत हो गई है. यह हादसा सोमवार की अल सुबह करीब चार बजे की है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक ने तेजी से गाड़ी भगाने की कोशिश की. इसी चक्कर में वह नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक खुद ट्रक के केबिन में पिस गया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची राहत टीम ने केबिन काटकर शव को बाहर निकाला है. वहीं इस हादसे में घायल सिपाही को कांशीराम अस्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की सूचना मिलने पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी. इस दुर्घटना के चलते एलिवेटेड रोड पर करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यातायात प्रभावित रहा. फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बर्रा एलिवेटेड रोड पर जाम लगने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर नौबस्ता बाईपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश अपनी बाइक से मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में मूल रूप से आगरा निवासी सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद ट्रक तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन फिर कंटेनर से टकरा गया. इसमें ट्रक चालक की भी जान चली गई.
