यूपी में स्मार्ट मीटर पर बवाल के बीच जानिए इसके फायदे, नियम और पूरी सच्चाई

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच KESCO के एमडी ने इंटरव्यू में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे के बाद और त्योहारों के दौरान कम बैलेंस होने के बावजूद बिजली नहीं काटी जाएगी. साथ ही सभी उपभोक्ताओं को लो बैलेंस का SMS अलर्ट भी मिलेगा. एमडी के अनुसार, वर्तमान नियमों में प्रीपेड मीटर का ही प्रावधान है, जबकि आगे के बदलाव के लिए सरकार को नीतिगत निर्णय लेना होगाय इस इंटरव्यू में जानिए स्मार्ट मीटर के फायदे, नियम और इससे जुड़ी पूरी सच्चाई.

Follow Us