कौशांबी के इस फौजी दूल्हे के साथ बहुत बुरा हुआ, सुहागरात से पहले ही दुल्हन हो गई फुर्र
कौशांबी में एक युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. शादी बढ़िया से संपन्न हो गई. दुल्हन की विदाई भी हो गई. लेकिन सुहागरात से पहले दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि ससुराल वालों के होश उड़ गए.
कौशांबी में एक गांव में विवाह के तुरंत बाद दुल्हन फुर्र हो गई. साथ ही अपने साथ घर में रखे 5 लाख नकद और 15 लाख के जेवरात भी ले गई. फिलहाल, ससुराल पक्ष सदमे में है. उसे यकीन नहीं हो रहा है उनकी बहू ने ऐसा कदम उठा लिया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. युवक भारतीय सेना में कार्यरत है. बारात लेकर पहुंचने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे लिए. सब कुछ ठीक-ठाक बीता. परिवार ने बेटी की विदाई भी कर दी. लेकिन दुल्हन ने कुछ और प्लान बना रखा था.
सुहागरात से पहले ही दुल्हन हुई फरार
दुल्हन अपने दूल्हे के साथ उसके घर तो गई, लेकिन सुहागरात से पहले ही वह ससुराल से 5 लाख नकद और लगभग 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई. ससुराल वालों को देर रात जब इसकी जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए. पीड़ित पति ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.
आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी जब रात में सो रही थी तभी भी सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला निकेश कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया. इस मामले को लेकर सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है.
दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी
बताया जा रहा है कि शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी. लेकिन परिजनों इसे गंभीरता से नहीं लिया था. ससुराल पक्ष का कहना है कि दुल्हन के इस कदम से लग रहा है कि पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी.
