लखनऊ कचहरी में पिस्टल-कारतूस के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोर्ट को उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही है. धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई. इस बीच लखनऊ कचहरी में सुरक्षा में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है. चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया. तलाशी में उनके पास से पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए.

लखनऊ कचहरी में पिस्टल-कारतूस संग 2 संदिग्ध गिरफ्तार Image Credit:

लखनऊ कचहरी में गुरुवार को सुरक्षा में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है. बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया. तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. यह मामला ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कचहरी को उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही है.

दरअसल, लखनऊ कचहरी में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी गेटों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन तलाशी के निर्देश दिए गए. चेकिंग के दौरान गेट नंबर 8ए पर पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश करते समय रोका. तलाशी लेने पर सुरक्षाकर्मियों को होश उड़ा गए.

आरोपी अमन विहार और राजाजीपुरम का रहने वाला

सुरक्षाकर्मियों ने शक होने पर तुरंत संदिग्ध व्यक्तियों को रोका लिया. इस दौरान जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. पकड़े गए आरोपियों की पहचान लालचंद (49 वर्ष), निवासी अमन विहार थाना ठाकुरगंज और भानु प्रताप यादव (41 वर्ष), निवासी राजाजीपुरम लखनऊ के रूप में हुई है.

आरोपी नशे की हालत में था, एक ब्रीफकेस भी मिला

सुरक्षाकर्मियों इस घटना के बाद से लखनऊ कचहरी में फूल अलर्ट मोड पर हैं. गिरफ्तार किए लालचंद और भानु प्रताप यादव से पूछताछ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि भानु प्रताप यादव नशे की हालत में था और उसके पास एक ब्रीफकेस भी मिला है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों में से एक का संबंध पहले से ही NIA के एक मामले से जुड़ा है.

पिस्टल का लाइसेंसी नहीं, आरोपियों से पूछताछ जारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी भानु प्रताप यादव ने पिस्टल को लाइसेंसी बताया, लेकिन मौके पर कोई वैध लाइसेंस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद लखनऊ कचहरी में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और सुरक्षा जांच के कड़े निर्देश दिए गए हैं.