पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर बड़ा हादसा… यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत; मचा हाहाकार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को फिर ब़ड़ा हादसा हुआ है. राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में हरियाणा के पानीपत से चलकर बिहार के अररिया जा रही एक डबल डकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सीमांत जिले गाजीपुर से जोड़ने के लिए बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को फिर ब़ड़ा हादसा हुआ है. राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में हरियाणा के पानीपत से चलकर बिहार के अररिया जा रही एक डबल डकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा गोसाईगंई गंज थाना क्षेत्र में जौखंडी गांव के पास हुआ है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हरियाणा के पानीपत से यह डबल डेकर बस 45 से अधिक सवारियां भरकर बिहार के अररिया के लिए निकली थी. जैसे ही बस जौखंडी गांव के सामने पहुंची, अचानक से अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते डिवाइडर तोड़कर खाई में पलट गई. इससे मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
राहत कार्य में जुटे लोग
घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने सपुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. बड़ी मुश्किल से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. इतने में मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया. खुद लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत भी मौके पर पहुंचे हैं और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं.
मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे का मंजर दिल दहलाने वाला था. पूरी बस एवं आसपास में खून फैला हुआ था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों को सीएचसी गोसाई गंज ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया है. पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों को सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है.