अखिलेश से आशुतोष रांका की मुलाकात, सपा के लिए CJP बनाएगी Gen-Z को लेकर बनी रणनीति?
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने मुलाकात की. दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ Gen-Z और Gen-Alpha को सपा से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई. आने वाले दिनों में लखनऊ में अखिलेश यादव का छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है.
लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने मुलाकात की. जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय में दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में फोकस छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहा. खास तौर पर Gen-Z और Gen-Alpha को समाजवादी पार्टी से जोड़ने और युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई.
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में लखनऊ में छात्रों और युवाओं के साथ अखिलेश यादव का संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ. समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं और छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी सिलसिले में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आशुतोष रांका ने मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई.
लखनऊ में हो सकता है बड़ा युवा-छात्र संवाद
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत का बड़ा हिस्सा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहा. मुलाकात में Gen-Z और Gen-Alpha को लेकर भी चर्चा हुई यानी आने वाली नई पीढ़ी के युवाओं और छात्रों के बीच समाजवादी पार्टी की मौजूदगी और संवाद को कैसे मजबूत किया जाए. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव आने वाले दिनों में युवाओं और छात्रों के साथ सीधे संवाद कर सकते हैं. इसके लिए लखनऊ में एक बड़े युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी है.
इन मुद्दों को उठाने की तैयारी
छात्रों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है. इनमें भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, बेरोजगारी, छात्र संघ चुनाव, स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों में बढ़ती फीस जैसे मुद्दे शामिल हैं. यानी सपा की कोशिश सिर्फ राजनीतिक भाषणों तक सीमित रहने की नहीं, बल्कि युवाओं के रोजमर्रा के सवालों को सीधे राजनीतिक एजेंडे से जोड़ने की है. खास बात ये है कि सपा की नजर अब सिर्फ मौजूदा युवा वोटर पर नहीं है.
Gen-Alpha को भी साधेंगे
बल्कि Gen-Z के साथ-साथ Gen-Alpha जैसी नई पीढ़ी को भी समझने और उनके मुद्दों को राजनीतिक विमर्श में शामिल करने की कवायद शुरू हो रही है. युवाओं में रोजगार, शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था, फीस और राजनीतिक भागीदारी जैसे सवाल लगातार चर्चा में हैं. लखनऊ में अखिलेश यादव और आशुतोष रांका के बीच हुई करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात ने समाजवादी पार्टी की आने वाली रणनीति के संकेत दे दिए हैं.
