अपना बूथ कैसे करेंगे मजबूत? चुनावी मोड में BJP, 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है. मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक में 98 जिलाध्यक्षों समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना था. बीजेपी के […]
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है. मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक में 98 जिलाध्यक्षों समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे.
इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय का लक्ष्य लेकर योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां BJP पहले से मजबूत है, वहां जीत का अंतर और बढ़ाना है… कमजोर बूथों पर विशेष अभियान चलाकर उन्हें अनुकूल बनाना है… बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता की क्षमता का पूरा उपयोग, सामूहिकता और समन्वय के साथ काम करना है.
बूथ-बूथ पर ‘माइक्रो मैनेजमेंट’
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मुद्दाविहीन विपक्ष के पास न नीति है, न कार्यक्रम, न कार्ययोजना और न ही कोई विजन… वे सिर्फ झूठ, भ्रम और शोर मचाने का काम कर रहे हैं… भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इन झूठों का पर्दाफाश करना होगा.’ बीजेपी अब बूथ-बूथ पर ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ की रणनीति पर काम कर रही है, जो 2027 में और बड़ी जीत दिलाने का आधार बनेगी.
कब-कब होगी बैठक?
प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में संगठनात्मक सत्यापन कार्य की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन कार्य तेजी से पूरा हो रहा है. नई बैठक व्यवस्था के तहत जिला समिति की बैठक हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच, मंडल समिति की बैठक महीने के पहले सप्ताह में, शक्ति केंद्र की बैठक तीसरे सप्ताह में और बूथ समिति की बैठक महीने के आखिरी सप्ताह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ होगी.
धर्मपाल सिंह ने जोर दिया कि पुराने, अनुभवी और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए.. साथ ही संगठन की विचारधारा से जुड़े नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का काम तेज किया जाए. आगे की रणनीति बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्षों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि हर बूथ की तैयारियों की मॉनिटरिंग और कमजोरियों को दूर किया जा सके.
