BKT महिला थाने की दारोगा साइबर धोखाधड़ी का शिकार, ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए ₹1.64 लाख

लखनऊ में बीकेटी महिला थाने की एक दारोगा साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं. जालसाजों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खातों से ₹1.64 लाख निकाल लिए. पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस IT एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर रही है. यह घटना 4 जून 2026 को हुई.

साइबर ठगों ने दरोगा के खाते से उड़ाए ₹1.64 लाख

लखनऊ में साइबर फ्रॉड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बीकेटी महिला थाने की एक दारोगा साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं. जालसाजों ने एक नकली अपडेट के बहाने उनका मोबाइल हैक किया, इसके बाद बैंक खातों से कुल 1.64 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित दारोगा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 4 मई को दोपहर 1.45 बजे पर उनका फोन अचानक ऑटो अपडेट पर हो गया. पहले लगा कि मोबाइल अपडेट हो रहा है. लगभग एक घंटे ऐसा ही चला, जिसके बाद फ़ोन अपडेट न होकर फर्मेट हो गया है. इसके बाद पता चला कि उनके बैंक खातों और गूगल पे के माध्यम से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए गए.

ठगों ने वृन्दावन में चेक के माध्यम से निकाले पैसे

महिला दारोगा का फोन चालू होने पर जानकारी मिली कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99,000 रुपये और भारतीय स्टेट बैंक खाते से 65,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से निकाल लिए गए हैं. 65,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से और 99,000 रुपये शुभम भारती एवं आकाश कुमार के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. इसके बाद उन्होंने दोनों खाता फ्रिज करा दिया.

जानकारी करने पर पता चला कि 99000 शुभम भारती के अकाउंट में गया था. वह मुन्डेरा गाव गयासुद्दीनपुर धुमनगंज प्रयागराज का रहने वाला है. उसने वृन्दावन में एक्सिस बैंक में चेक के माध्यम से 2.43 PM पर पैसा निकाला. महिला दारोगा ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की, जिससे उनका पैसा वापस हो सके.

IT एक्ट की धारा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

वहीं, इस पूरे मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी शुभम और आकाश के खिलाफ बक्शी की तालाब थाने में सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही मामले की जांच इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र दुबे को सौंपा गया है.

Follow Us