24 मार्च को सीएम योगी लॉन्च करेंगे निवेश मित्र 3.0 पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेंगी 40 विभागों की 200 सेवाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को निवेश मित्र 3.0 पोर्टल को लॉन्च करेंगे. इस पोर्टल पर निवेशकों के लिए तकरीबन 40 विभागों की 200 सेवाओं की सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही एआई चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जो निवेशकों के लिए आवेदन करने से लेकर उसका स्टेटस जानने तक की प्रक्रिया को आसान बनाएगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो) Image Credit:

सीएम योगी आदित्यनाथ 24 मार्च यानी मंगलवार को निवेश मित्र पोर्टल 3.0 का शुभारंभ करेंगे. निवेशकों की सुविधा के बनाए गए इस पोर्टल पर सरकार की तरफ से 40 से अधिक विभागों से संबंधित 200 प्रकार की सेवाओं को आनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा.

बता दें निवेश मित्र 2.0 पोर्टल में पहले ही 2.0 में निवेशकों को 43 विभागों से संबंधित 530 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही थीं. निवेशकों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए इसमें सुविधाओं को कम कर 200 कर दिया गया. अब एआई आधारी निवेश 3.0 पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है. इसमें भी 200 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध होंगी.

निवेशकों के समय की होगी बचत

निवेशकों का समय बचाने के लिए औद्योगिक विकास विभा कई तरह के अप्रूवल खत्म कर दिया है. इन्वेस्ट यूपी की पहल पर अब निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन फार्म में लगभग 25 प्रतिशत कम अनुमतियां, 15 प्रतिशत कम दस्तावेज और करीब 20 प्रतिशत कम प्रक्रियात्मक चरण शामिल किए गए हैं. इससे निवेशकों का समय बर्बाद नहीं होगा.

एआइ-संचालित चैटबाट की भी सुविधा

निवेश मित्र 3.0 पोर्टल पर एआइ-संचालित चैटबाट की भी सुविधा दी जाएगी. इस एआइ-संचालित चैटबाट की मदद से निवेशकों को तत्काल सहायता, आवेदन का स्टेटस, रियल-टाइम एसएमएस अलर्ट, एकीकृत कम्बाइंड एप्लिकेशन फार्म तथा जीआइएस-आधारित लैंड बैंक के माध्यम से उपयुक्त भूमि की पहचान करने आसानी कर सकेंगे.

प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक शेड्स योजना का भी होगा शुभारंभ

निवेश मित्र के 3.0 पोर्टल के शुभारंभ के अलावा कौशल कनेक्ट सेल के लिए इन्वेस्ट यूपी और द कंर्वजेंस फाउंडेशन के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा. मुख्यमंत्री की तरफ से निवेशकों को 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी की राशि भी जारी की जाएगी. इसके अलावा वह ”प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक शेड्स योजना” का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा वह 85 निवेशकों को लेटर्स आफ कंफर्ट एलिजिबिलिटी प्रमाण पत्र सहित सब्सिडी और भूमि आवंटन पत्र भी देंगे.


Follow Us