‘सीने में दफन हैं ओवैसी के बड़े राज, एक-एक कर खोलूंगा…’ AIMIM छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले AIMIM को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के प्रमुख नेता असिम वकार ने AIMIM छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. ओवैसी और BJP पर तीखे हमले करते हुए वकार ने कई राज खोलने का दावा किया. यह कदम AIMIM की गुटबाजी और कांग्रेस से मिले ऑफर का परिणाम है.

कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार Image Credit:

आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को तगड़ा झटका लगा है. प्रदेश में उनके सबसे बड़े सिपहसालार कहे जाने वाले आसिम वकार ने पार्टी छोड़ दी है. यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. माना जा रहा है कि आसिम वकार ने यह कदम एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ उनकी नहीं बन रही थी. इसी बीच कांग्रेस की ओर से उन्हें अच्छा ऑफर मिल गया.

एआईएमआईएम छोड़ते ही आसिम वकार ने आवैसी के खिलाफ पूरी भड़ास निकाली है. उन्होंने इमरान प्रतापगढी की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन करने के साथ ओवैसी को लेकर बड़ा दावा कर दिया. कहा कि उनके कई राज सीने में दफन हैं, जिन्हें वह समय आने पर एक-एक कर बाहर निकालेंगे. कहा कि अब उनका लक्ष्य बीजेपी की सरकार को उखाड़न फेंकना और देश में सेक्युलर सरकार बनाना है. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला किया.

बीजेपी बनवा रही बाबरी मस्जिद

बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर आसिम वकार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि यह मस्जिद खुद बीजेपी बनवा रही है. इसके पीछे भी बड़ी साजिश है. कहा कि वह जल्द ही इस साजिश का खुलासा करने वाले हैं. आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने के सवाल पर आसिम वकार ने कहा कि वह यहां टिकट मांगने नहीं, बल्कि राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस में आए हैं.

चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में आसिम वकार राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. मुस्लिम वोटबैंक में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है. बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी की वजह से वह काफी समय से हासिए पर चले गए थे और इसी वजह से नाराज भी थे. सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान कांग्रेस के एक मुस्लिम सांसद ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दिया. इस ऑफर को उन्होंने बिना देरी किए लपक लिया है.

अजय राय ने दिलाई सदस्यता

आसिम वकार ने बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि इस समय देश में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी चाहिए, लेकिन उनकी पुरानी पार्टी एआईएमआईएम बीजेपी से लड़ने के बजाय विपक्षी दलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी.

Follow Us