यूपी के 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, वापस मिलेंगे 3200 रुपये

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से मीटर के 6,016 रुपये वसूले थे. लेकिन बाद में नियामक आयोग की तरफ से 31 दिसंबर 2025 को नई कॉस्ट डाटा बुक जारी की गई. इसमें स्मार्ट मीटर का दाम 2800 रुपये तय किया गया. ऐसे में अब 5 लाख ग्राहक को 3216 रुपए वापस मिलने वाले हैं.

इन विद्युत उपभोक्ताओं को वापस किए जाएंगे 3200 रुपये Image Credit:

स्मार्ट मीटर ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आ रही है. पावर कॉरपोरेशन इस महीने उन्हें 3200 रुपये की राशि वापस कर सकता है. यह राशि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ-साथ उसे पोस्टपेड करने के लिए ग्राहकों से वसूला गया था. सरकारी आंकड़ें के मुताबिक बिजली विभाग की तरफ से कुल 5 लाख उपभोक्ताओं को तकरीबन 200 करोड़ रुपये वापस किए जाने हैं.

3216 रुपए वापस मिलेंगे

बता दें कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से मीटर के 6,016 रुपये वसूले थे. लेकिन बाद में नियामक आयोग की तरफ से 31 दिसंबर 2025 को नई कॉस्ट डाटा बुक जारी की गई. इसमें स्मार्ट मीटर का दाम 2800 रुपये तय किया गया. ऐसे में अब 5 लाख ग्राहक को 3216 रुपए वापस मिलने वाले हैं. हालांकि, इससे सबंधित अभी फाइल संस्तुति की प्रक्रिया में है. इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है.

पांच लाख उपभोक्ताओं से 6,016 रुपये लिए गए थे

नियामक आयोग का आदेश आने तक पांच लाख उपभोक्ताओं से 6,016 रुपये ले लिए गए थे. बाद में उपभोक्ता परिषद की याचिका पर सुनवाई करते हुए नियामक आयोग ने मीटर के दाम में हुई अतिरिक्त वसूली को वापस करने का आदेश दिया था. अब माना जा रहा है जल्द रकम वापस किए जाने संबंधित फाइल को संस्तुति मिल जाएगी. साथ ही इस महीने से रकम भी वापस होना शुरू हो जाएगा.

बिजली बिल में समायोजित की जाएगी ये राशि

हालांकि, अतिरिक्त वसूली की रकम को बिजली बिल में समायोजित करके उपभोक्ताओं को वापस किया जाएगा. फिलहाल, इसे किश्तों में वापस किया जाएगा या फिर एकमुश्त दिया जाएगा, इसपर फैसला नहीं हो पाया है. फिलहाल, प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त होने के चलते मीटर खातों में रीचार्ज करके राशि वापस नहीं की जा सकती है. ऐसे में इसे बिजली बिल में समायोजित किया जाना ही आखिरी विकल्प दिख रहा है.

Follow Us