लखनऊ में सिर्फ 15 लाख रुपये में मिलेगा घर, शिया पीजी कॉलेज के पास 900 फ्लैट्स बनाएगा LDA

लखनऊ विकास प्राधिकरण शिया पीजी कॉलेज के पास 582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स बनाने जा रहा है. इलमें 2 बीएचके एलआईजी भवन का क्षेत्रफल 50 वर्गमीटर होगा. इन फ्लैट्स की कीमत 35 लाख रुपये होगी. वहीं, 1 बीएचके यानी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स की कीमत 15 लाख रुपये रखी जाएगी.

फ्लैट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)

किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए एलडीए एक और पहल करने जा रहा है. अब लखनऊ विकास प्राधिकरण सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स बनाने जा रहा है. इन फ्लैट्स की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये होगी.

परियोजना को मिली हरी झंडी

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने LDA के इस परियोजना पर मुहर लगा दी है. जल्द ही जल्द ही बहुमंजिला अपार्टमेंट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराने की भी योजना है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में आबादी के बीच इतनी प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी. बता दें इस परियोजना का ले आउट प्लान भी तैयार कर लिया गया है.

582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स

इस परियोजना में 582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स बनाए जाएंगे. एलआईजी भवन 2 बीएचके के होंगे. इसका क्षेत्रफल 50 वर्गमीटर होगा. इन फ्लैट्स की कीमत 35 लाख रुपये होगी. वहीं, 1 बीएचके यानी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स की कीमत 15 लाख रुपये होगी.

सभी सुविधाएं पहले से मौजूद

यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर होगा. सबसे खास बात है कि यहां रहने वाले लोगों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी मिलेगी. यहां स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, सब्जी एवं फल मंडी आदि सभी सुविधाएं पहले से ही हैं. यही वजह है कि ये लोकेशन बेहद प्राइम माना जा रहा है.

600 वाहनों की पार्किंग की होगी सुविधा

इस आवासीय परियोजना में सभी टावर आपस में इंटर कनेक्ट होंगे. जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी. अपार्टमेंट्स में 8 पैसेंजर लिफ्ट और 3 सर्विस लिफ्ट देने का भी विचार किया जा रहा है. यहां 600 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी. साथ ही लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक पार्क एवं ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा.

Follow Us