नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का लॉटरी से आवंटन, 743 आवेदकों ने लकी ड्रॉ में निकाली पर्चियां

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का सफल लॉटरी आवंटन किया. इस ड्रॉ में 300 फ्लैट और 12 पेंटहाउस शामिल थे, 743 आवेदकों के बीच हुए इस पारदर्शी प्रक्रिया का यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण भी किया गया. एलडीए की निष्पक्षता की आवेदकों ने सराहना की.

एलडीए नर्मदा अपार्टमेंट लॉटरी Image Credit:

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का लॉटरी से आवंटन किया. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित लॉटरी की प्रक्रिया में 743 आवेदकों के मध्य लकी ड्रॉ की पर्चियां निकाली गईं. लॉटरी ड्रॉ का आयोजन 3बीएचके + स्टडी के 300 फ्लैट्स एवं 12 पेंटहाउस के लिए किया गया.

लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे. लॉटरी ड्रॉ के कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 312 भवनों में 3बीएचके + स्टडी के 300 फ्लैट्स एवं 12 पेंटहाउस का आवंटन किया गया.

ग्रीन पार्क का विकास किया जाएगा- LDA उपाध्यक्ष

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि बताया कि गोमती नगर विस्तार, G-20 रोड स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में पार्किंग के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किड्स प्ले एरिया, लिफ्ट और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वहीं, ग्रीन पार्क का विकास किया जाएगा, जोकि अपार्टमेंट को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा.

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 12 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान आवेदकों के हाथों से ही ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गईं. साथ ही पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण किया गया. उन्होंने बताया कि 300 फ्लैट एवं 12 पेंटहाउस लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये गये.

सफल आवंटियों ने पारदर्शिता पर जताई खुशी

एलडीए ने जिस पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ नर्मदा अपार्टमेंट के भवनों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की. सफल आवंटियों ने इसपर खुशी जताई , लॉटरी के हॉल में उपस्थित आवदेकों ने एलडीए को धन्यवाद दिया. वहीं, अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए, आधिकारिक वेबसाइट lda.up.nic.in या registration.ldalucknow.in पर जाएं

Follow Us