UP SI भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक के दावे, टेलीग्राम पर 20 हजार रुपये मांगे; FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में SI भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर ठगी का मामला सामने आया है. जहां परीक्षा के प्रश्नपत्र 20 हजार रुपये में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. पुलिस ने कथित पेपर लीक मामले में लखनऊ में अज्ञात पर FIR दर्ज की है. यूपी SI भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा एसआई और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन होना है. यह परिक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को कराया जा रहा है. लेकिन उससे पहले ही परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी का मामला आया है. टेलिग्राम पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल हो रहा है.

लखनऊ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हुसैनगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया है. ठगों का पूरा खेल टेलीग्राम पर चल रहा था. टेलीग्राम पर UP SI Police-2026 (2) Result Panel PVT (3) और UP SI Exam Paper UP SI 2026… ये तीन संदिग्ध चैनल सक्रिय पाए गए. इनपर मूल प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था.

QR कोड स्कैन और बैंक अकाउंट भी किए साझा

टेलीग्राम पर रिजल्ट पेनल प्राइवेट टीम द्वारा अभ्यर्थियों को लालच दिया जा रहा था. साथ ही झांसा देकर उनसे गूगल के माध्यम से 10000 एडवांस और 10000 परीक्षा के बाद जमा करने को कहा जा रहा है. टेलीग्राम पर यूपी एसआई एग्जाम पेपर यूपीएसआई-2026 द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड के खाता संख्या 1287581247 वायरल पर पैसे मांगे जा रहे थे.

वहीं, कुछ मामले में उनसे पेमेंट के लिए एक QR कोड स्कैन करने को कहा गया. साथ ही पेमेंट मिलने के बाद क्वेश्चन पेपर एडवांस में भेजने का वादा किया. इन वायरल मैसेज और पोस्ट ने हजारों कैंडिडेट्स में कन्फ्यूजन फैला दिया. कई युवा फ्रॉड का शिकार होने की कगार पर थे, क्योंकि एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स ऐसे स्कैम में आसानी से फंस जाते हैं.

BNS और आईटी एक्ट की कई धाराओं में मुकदमा

इस पूरे मामले में पुलिस ने टेलीग्राम चैनल UP SI Police 2026, Result Panel PVT TM, UP Exam Paper UP SI 2026 पर मुकदमा दर्ज किया है. हुसैनगंज कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 319 (2), 221, 270 और आईटी एक्ट धारा 66-D, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने स्पष्ट किया कि टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान डिजिटल साक्ष्यों, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और IP ट्रैकिंग के आधार पर की जा रही है. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है, साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर निगरानी रखी जा रहा है. साथ ही ऐसा गतिविधि की जानकारी मिलने पर अभ्याथियों से पुलिस शिकायत दर्ज कराने की अपील की है

Follow Us