लखनऊ अग्निकांड: फूट-फूट कर रो पड़े डिप्टी सीएम, बीच रैली से घटनास्थल पर पहुंचे CM

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया. हादसे में मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनकर डिप्टी सीएम भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में चल रहा अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर तत्काल लखनऊ पहुंचने का फैसला किया. उन्होंने घटनास्थल और KGMU पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की. सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Follow Us