नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि कैसे राम मंदिर में चंदा चोरी का खुलासा हुआ

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का खुलासा कैसे हुआ? इस पर पहली बार राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने खुलकर बात की है. टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर के एक हिस्से में टॉयलेट के पास कुछ नकदी मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद ट्रस्ट महासचिव चंपत राय मौके पर पहुंचे और आंतरिक स्तर पर जांच शुरू की गई. मामला गंभीर होने पर उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी जांच की मांग की गई.

Follow Us