यूपी में रेलवे का खिलाड़ियों के लिए सख्त फैसला, IPL-ISL में चुने जाने पर 7 दिन के अंदर निपटाना होगा ये काम
रेलवे के नए नियमों के मुताबिक अब जैसे ही कोई खिलाड़ी या कोच किसी प्रोफेशनल लीग की नीलामी में चुना जाता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर अपने रेलवे जोन या स्पोर्ट्स एशोसिएसन करो लिखित में इसकी जानकारी देनी होगी.साथ ही लीग मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के पास कम से कम 7 दिन पहले एनओसी होना जरूरी है.
रेलवे ने आईपीएल, प्रो-कबड्डी और पेशेवर फुटबाल लीग आईएसएल जैसी बड़ी लीगों में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों के लिए नियम में बदलाव लगाया है. रेलवे ने खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले ‘सात दिन’ की दो अहम डेडलाइनों का पालन करना होगा.
खिलाड़ियों के पास लीग शुरू होने से 7 दिन पहले NOC जरूरी
रेलवे के नए नियमों के मुताबिक अब जैसे ही कोई खिलाड़ी या कोच किसी प्रोफेशनल लीग की नीलामी में चुन लिया जाता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर अपने रेलवे जोन या स्पोर्ट्स एशोसिएसन करो लिखित में इसकी जानकारी देनी होगी. लीग मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के पास कम से कम 7 दिन पहले एनओसी होना जरूरी है.
तय समय में एनओसी नहीं ली तो खेलने को नहीं मिलेगा
अब तक खिलाड़ी लीग खत्म होने के बाद रेलवे को इसकी जानकारी देते थे या फिर मैचेस शुरू होने के बाद एनओसी मांगते थे. लेकिन रेलवे ने इसपर सख्त रूप अपनाते हुए नाराजगी जताई है. रेलवे ने अपने नए आदेश में साफ कर दिया है कि अगर तय समय में एनओसी के लिए खिलाड़ी आवेदन नहीं करते हैं तो खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी.
माना जा रहा है कि रेलवे के नियम में हुए ये बदलाव उनके उन खिलाड़ियों पर पड़ेंगे, जो नौकरी के साथ-साथ बड़े स्तर पर प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेलते हैं. रेलवे के इस आदेश के बाद उन्हें बड़े लीग्स में खेलने के लिए कागजी प्रक्रिया समय से पूरा करना होगा. वर्ना उनके लिए भारी नुकसान हो सकता है.
खेल और काम में सांमजस्य बिठाने के लिए लिया गया ये फैसला
रेलवे का कहना है कि उनकी तरफ से ये आदेश काम और खेल के बीच सामंजस्य बनाने के लिए लिया गया है. इस नियम से रेलवे प्रशासन को भी पहले से पता रहेगा कि उनके कितने खिलाड़ी बाहरी लीगों में खेल रहे हैं. इससे खिलाड़ियों के लिए उनके काम और खेल के शेड्यूल को सही तरीके से निर्धारित किया जा सकेगा.
