UP में 40 IAS अधिकारियों का तबादला, 15 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इस लिस्ट में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं. उन्नाव के डीएम गौरांग राठी अब झांसी के डीएम होंगे, जबकि विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का चार्ज मिला है. मैनपुरी के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी बने हैं. कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
उत्तर प्रदेश की सरकार ने रविवार देर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं. पहले पुलिस में तबादलों की लिस्ट आई, फिर कुछ ही देर बाद 40 आईएएस अधिकारियों की भी लिस्ट शासन ने जारी कर दी है. इसमें 15 जिलों के डीएम समेत कुल 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस लिस्ट के मुताबिक उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को अब झांसी का डीएम बनाया गया है. इसी प्रकार विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का चार्ज दिया गया है.
सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है. इसी क्रम में विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है.



मैनपुरी के डीएम बने इंद्रमणि त्रिपाठी
शासन द्वारा जारी लिस्ट में निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को अब रायबरेली का डीएम बनाया गया है. वहीं अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है. इसी प्रकार आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है.
आशुतोष रंजन को भी मिला चार्ज
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है. इसी प्रकार प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है. वहीं अब तक परिवहन आयुक्त का चार्ज संभाल रही किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है. लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल अब देवीपाटन मंडल की कमिश्नर होगी. अब तक यहां कमिश्नर रहे शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है.
सचिव बने आईएएस रविंद्र सिंह
शासन ने अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अब अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है. जबकि फतेहपुर के डीएम रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा की जिम्मेदारी दी है. उधर, झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को भी विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है. श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को अब निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है.
खाद्य सचिव बनी अनीता वर्मा
शासन ने रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को अब निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी है. वहीं अब तक विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ रहीं अनीता वर्मा सिंह को अब विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है.
सीडीओ अमेठी सचिन कुमार सिंह को अब अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं, अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं सौम्या पांडे को अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.
झांसी प्राधिकरण के वीसी बने हिमांशु गौतम
जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को शासन ने अब अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर बनाया है. वहीं हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी है. मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाया गया है.
इसी प्रकार गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है.
