नाबालिग छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा; ऐसे हुआ खुलासा

लखनऊ में एक ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा से बार-बार दुष्कर्म किया. गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, जिससे छात्रा को पेट दर्द शुरू हो गया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई और फिर मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को POCSO और SC/ST एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर गुरू शिष्य की मर्यादा तार तार हो गई. यहां एक ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर बार बार रेप किया. वहीं जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी टीचर ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई. इससे छात्रा के पेट में दर्द बढ गया. जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने पूछताछ की. इसमें छात्रा ने पूरी आपबीती सुना दी. इसके बाद छात्रा की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है.

मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि ट्यूशन टीचर ने 20 दिन में एक या दो बार नहीं, बल्कि छात्रा के साथ लगभग रोज ही दुष्कर्म किया. छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट, पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है.

13 साल की ही पीड़िता

पुलिस के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में ही रहने वाली 13 साल की पीड़िता पास में ट्यूशन पढ़ाने वाले वीर सिंह यादव उर्फ विराज (28) के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. छात्रा ने पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्यूशन टीचर काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, लेकिन बीते 20 दिनों से वह उसके साथ लगातार रेप भी कर रहा था. इस दौरान उसका गर्भ ठहर गया तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी. इससे उसके पेट में भयंकर दर्द शुरू हो गया. इसके बाद उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया.

मां ने दर्ज कराया केस

पीड़िता की मां ने बेटी की आपबीती सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पति और बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दिया. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया है. घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है.