गोरखपुर, सहारनपुर समेत इतने जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, यूपी में 24 IPS का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों का बड़ा तबादला किया है. सुजीत पांडेय अब डीजी अग्निशमन बने हैं, जबकि राजकरन नैयर को गाजियाबाद का एडिशनल सीपी नियुक्त किया गया है. इस फेरबदल में प्रवीण कुमार लखनऊ जोन के एडीजी और आलोक प्रियदर्शी वाराणसी के एडिशनल सीपी बने हैं.

यूपी में बदले गए 24 आईपीएस Image Credit:

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया है. इसमें 24 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. लखनऊ जोन के डीजी रहे सुजीत पांडेय को लखनऊ में ही अब अग्नि शमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है. इसी प्रकार अयोध्या रेंज के एडीजी प्रवीण कुमार अब लखनऊ जोन का एडीजी बने हैं. केएस इमैन्युअल को आईजी ईओडब्ल्यू से हटाकर अब जेएसओ का आईजी बनाया गया है. वहीं कानपुर पुलिस में जॉइंट सीपी रहे विनोद कुमार का तबादला पुलिस अकेडमी मुरादाबाद के आईजी के तौर पर किया गया है.

बुधवार की देर रात जारी तबादला लिस्ट में गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर अलोक प्रियदर्शी का भी नाम है. उन्हें अब बनारस का एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है. वहीं उनके स्थान पर गोरखपुर के डीआईजी राजकरन नैयर को भेजा गया है. इसी प्रकार सोमेन वर्मा को डीआईजी मिर्जापुर से हटाकर अयोध्या में डीआईजी बनाया गया है. खीरी के डीआईजी संकल्प शर्मा को अब कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी मिली है. तबादलों की इस लिस्ट में डीआईजी मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में जॉइंट सीपी तो पीलीभीत डीआईजी अभिषेक यादव को एटीएस लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है.

सुल्तानपुर में कप्तान बनी चारू निगम

डीआईजी सहारनपुर अशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं में भेजा गया है. वहीं पीटीसी मुरादाबाद के डीआईजी प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस मुख्यालय में तैनाती की गई है. सुल्तानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर की कप्तानी मिली है तो 9वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी की कमान मिली है. इसी प्रकार रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह अब बस्ती के एसपी होंगे. 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुल्तानपुर में एसपी बनाया गया है. वहीं बस्ती के एसपी अभिनंदन को सहारनपुर में एसएसपी बनाया गया है.

गोरखपुर में एसएसपी बने डॉ. कौस्तुभ

जौनपुर कप्तान डॉ. कौस्तुभ अब गोरखपुर के एसएसपी होंगे. वहीं पहली वाहिनी एसएसएफ के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ में एसएसपी बनाया गया है. अमेठी की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर तो 11वाहिनी पीएसी सीतापुर की सेनानायक रविकुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया है. इसी क्रम में क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा की एसपी सुकीर्ति माधव को पीलीभीत एसपी बनाया गया है. वहीं बनारस के एडिशनल कमिश्नर सर्वानन टी को एसपी अमेठी तो संभल की एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर में एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है.