नोएडा-गाजियाबाद में तेज तो पूर्वांचल में हल्की बारिश, UP के 40 जिलों में बदला मौसम; आंधी पानी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 27 से 31 मार्च तक आंधी-बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल सहित कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है. इस मौसमी बदलाव से प्रदेशभर का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा. दो लगातार विक्षोभों के कारण यह स्थिति बनी है.

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 27 से 31 मार्च तक आंधी बारिश की संभावना जताई है. यह स्थिति गाजीपुर-बनारस से से लेकर प्रयागराज कानपुर तक और मेरठ मुरादाबाद से लेकर नोएडा-गाजियाबाद तक बन सकती है. इस दौरान पूर्वांचल के जिलों में 40 किमी से भी अधिक गति से आंधी पानी की संभाना है.

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ताजा बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को वाराणसी, सुल्‍तानपुर, सोनभद्र, भदोही, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी, जौनपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, चित्रकूट, चंदौली, संत कबीर नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी पूरी संभावना है.

कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलें में बिजली गिरने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को वाराणसी, सुल्‍तानपुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, शामली, भदोही, संत कबीर नगर, सहारनपुर, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, मेरठ, मऊ, अयोध्‍या, आजमगढ़, अंबेडकनगर आदि जिलों में बिजली कड़कने और कई जगह पर बिजली गिरने का खतरा है.

इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था. अभी इस विक्षोभ का असर खत्म भी नहीं हुआ कि 27 मार्च को दूसरा नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया. इसकी वजह से पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक एक या दो और पश्चिमी विक्षोभ एक्टव होने वाले हैं. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में आंधी पानी का दौर अभी जारी रहेगा. इस दौरान प्रदेश भर में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस क नीचे जा सकता है.

Follow Us