मानसून अभी दूर, फिर भी UP में आज बदलेगा मौसम; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अभी मानसून दूर है, लेकिन आज 40 से अधिक जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी. लखनऊ सहित कई बड़े शहरों में दोपहर बाद बारिश की संभावना है. मानसून अगले 24-48 घंटों में यूपी में दस्तक दे सकता है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई. गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल हो रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों का मौसम बदल सकता है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे.

इस दौरान 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में तेज हवाएं चलने और कई जगह बिजली गिरने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने संभावित परिस्थितियों के लिए लोगों को अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और तराई क्षेत्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इनमें से कुछ जिलों में तेज बारिश के भी आसार हैं.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी एवं उमस से थोड़ी राहत मिलेगी. ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, अयोध्या, मेरठ, आगरा और नोएडा आदि जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही रह सकती है.

दोपहर बाद होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में दोपहर बाद या शाम को मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. संभावना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है. अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि इस दौरान बिजली चमकने और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं.

Follow Us