यूपीडा ने लागू कर दी टोल की बढ़ी हुई दरें, 5 से 85 रुपये तक की वृद्धि, जानें किस एक्सप्रेस-वे पर कितना बढ़ा चार्ज

यूपीडा ने टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी हैं. अलग-अलग एक्सप्रेस-वे के मुताबिक इसमें 5 से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई दरों का सबसे ज्यादा असर आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों पर पड़ेगा.

टोल प्लाजा Image Credit:

यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है. दोपहिया-तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपये तक बढ़ गया है, जबकि भारी और ओवरसाइज वाहनों पर 85 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं. यूपीडा ने यह फैसला सालाना समीक्षा के बाद लिया है, जिसमें रखरखाव, संचालन खर्च और महंगाई को ध्यान में रखा गया.

बढ़ी हुई दरों का सबसे ज्यादा असर आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों पर पड़ेगा. आम यात्रियों के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों को भी माल ढुलाई पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा, जिससे माल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

कितना बढ़ा टोल?

दोपहिया/तीनपहिया/ट्रैक्टर
आगरा-लखनऊ: 330 → 335 रुपये
गोरखपुर लिंक: 140 → 145 रुपये

कार, जीप, वैन
सभी एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी
हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस
आगरा-लखनऊ: 1045 से 1065 रुपये

बस/ट्रक
आगरा-लखनऊ: 2100 → 2150 रुपये
पूर्वांचल: 2225 → 2240 रुपये
बुंदेलखंड: 2010 → 2025 रुपये
गोरखपुर लिंक: 840 → 845 रुपये

भारी मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन
आगरा-लखनऊ: 3225 → 3290 रुपये
पूर्वांचल: 3420 → 3430 रुपये
बुंदेलखंड: 3085 → 3100 रुपये
गोरखपुर लिंक: 1335 → 1345 रुपये

ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल)
आगरा-लखनऊ: 4145 → 4230 रुपये
पूर्वांचल: 4385 → 4400 रुपये
बुंदेलखंड: 3965 → 3980 रुपये
गोरखपुर लिंक: 1745 → 1755 रुपये

यूपीडा ने बढ़ोतरी की सूचना 2 अप्रैल को की थी जारी

यूपीडा ने बढ़ोतरी की सूचना 2 अप्रैल को जारी की थी. प्राधिकरण का कहना है कि यह बढ़ोतरी नियमित वार्षिक समीक्षा का हिस्सा है और एक्सप्रेसवे की बेहतर रखरखाव तथा संचालन के लिए जरूरी है. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे टोल से माल ढुलाई का मासिक खर्च बढ़ जाएगा, जिसका सीधा असर बाजार की कीमतों पर पड़ सकता है. यात्री भी अब लंबी दूरी की यात्रा पर अतिरिक्त बोझ महसूस कर रहे हैं.

Follow Us