योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, 20 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इसमें लगभग 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण और किसानों से धान खरीद को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. साथ ही औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) Image Credit:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. बताया जा रहा है कि यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बैठक में करीब 20 प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे. इसमें पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण और धान खरीद के महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.

कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, खेलकूद, स्टांप सहित अन्य विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इनमें प्रयागराज में उपनिबंधक कार्यालय के लिए जमीन संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव है. साथ ही पंचायतों में आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

अवैध प्रवासियों और धान खरीद पर भी चर्चा

कैबिनेट बैठक में अवैध प्रवासियों को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते है. साथ ही प्रशासनिक सुधार को लेकर प्रस्ताव पेश किया जा सकता है. इसके साथ महिलाओं युवाओं को लेकर भी प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा शीत कालीन सत्र को लेकर कैबिनेट बैठक पर भी चर्चा होगी.

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए और भुगतान समय पर सीधे उनके खाते में पहुंच जाए. धान खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि धान खरीद की गति तेज हो और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

सीएम आवास संघ, सरकार और संगठन की बैठक

वहीं, आज लखनऊ में सीएम आवास पर संघ, सरकार और संगठन के पदाधिकारियों के बीच समन्यवय बैठक हुई. यह मैराथन बैठक करीब तीन घंटे तक चली. माना जा रहा है कि अब जल्द ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है. बैठक में RSS के सरकार्यवाहक अरुण कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और बृजेश पाठक मौजूद रहे.

Follow Us