बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं हुईं ध्वस्त, जनसैलाब देख पुलिस के फूले हाथ-पांव

बांके बिहारी मंदिर में आज सुबह से मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर के पट खुलने के बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई. इस बीच लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ा.

बांके-बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब Image Credit:

वीकेंड की छुट्टियों के चलते मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में पिछले 2 दिनों से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइनों में लग रहे हैं. सोमवार के दिन भी मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ी हुई है.

सुबह 6 बजे मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं का रेला

बांके बिहारी के भक्त सुबह 6:00 बजे से गेट नंबर 3 और 2 मुख्य द्वार पर खड़े होकर मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे. देखते ही देखते कुछ ही घंटे में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी और यह भीड़ में परिवर्तित हो गई. मंदिर के गेट नंबर 3 से लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी के आगे तक लंबी लाइन देखने को मिली. हर तरफ सिर्फ बांके बिहारी के भक्त ही नजर आ रहे थे.

मंदिर के पट खुलते ही भगदड़ जैसी स्थिति

बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट आज 8:40 पर खोले गए इसके बाद ठाकुर बांके बिहारी के भक्तों का मंदिर के अंदर प्रवेश होने लगा जैसी मंदिर खुला भक्तों में भगदड़ की स्थिति देखने को मिली. इस बीच भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दी, जिससे हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई.

अव्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा?

जब मंदिर के गेट खोले गए तो बांके बिहारी के भक्तों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिसकर्मी एकदम से प्रकट हो गए. बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया ताकि भीड़ को ब्लॉक वाइस छोड़ा जा सके. सबसे बड़ा सवाल ये ही कि अब तक मंदिर की अव्यवस्थाओं के लिए गोस्वामी जिम्मेदार ठहराए जाते थे. ऐसे में अब मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए बनी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी या फिर ऐसे ही एक-दूसरे पर ये मामला टाल दिया जाएगा.

Follow Us