BF से बात करने में बाधा बन रहा था बेटा, मां ने अपने हाथों घोंट दिया गला
हवस की आग में अंधी एक मां ने अपने ही हाथों अपने तीन साल के बेटे का गला घोंट दिया. इस मासूम की गलती इतनी भर थी कि प्रेमी से मीठी-मीठी बात कर रही मां के सामने आकर जोर-जोर से बोलते हुए खेलने लगा था. वारदात एक महीने की है, लेकिन बच्चे के पिता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दी और अब पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी मथुरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां हवस की आग में अंधी एक मां ने अपने ही हाथों अपने तीन साल के बेटे का गला घोंट दिया. इस मासूम की गलती इतनी भर थी कि प्रेमी से मीठी-मीठी बात कर रही मां के सामने आकर जोर-जोर से बोलते हुए खेलने लगा था. वारदात एक महीने की है, लेकिन बच्चे के पिता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दी और अब पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मथुरा पुलिस के मुताबिक वारदात बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली का है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बेटे की हत्या कुबूल कर ली है. पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 28 जून की शाम को काम पर गया था. इसी दौरान शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी ने फोन किया. बताया कि बेटा माधव काफी समय से सो रहा है. कई बार जगाने के बाद भी वह उठ नहीं रहा. यह सुनकर भागकर घर पहुंचे और बेटे को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ऐसे हुआ खुलासा
पीड़ित पिता के मुताबिक डॉक्टरों द्वारा बेटे को मृत बताने के उन्होंने शव घर लाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. इसी बीच उसने एक दिन पत्नी को किसी से बात करते हुए सुना कि उसने अपने बेटे का गला घोंट दिया है. इसमें पत्नी उस युवक से कह रही थी कि बातचीत करते समय वह डिस्टर्ब करता था. यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस संबंध में उसने 21 जुलाई को पत्नी से पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल लिया.
फिर दर्ज कराया केस
पीड़ित पिता के मुताबिक उसकी पत्नी हमेशा अपने मोबाइल पर अपने प्रेमी से बातचीत करती थी. इस दौरान खेलते समय बेटा शोर करता था. इससे नाराज होकर उसकी पत्नी ने बेटी की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे अरेस्ट कर पूछताछ की है. इसमें आरोपी महिला ने वारदात कबूल लिया है.