पति क्यों बना हैवान? पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ ना केवल बुरी तरह से मारपीट की, बल्कि प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. यही नहीं, आरोपी ने तीन तलाक देकर विवाहिता को धक्के मारते हुए घर से बाहर कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना हुई है. यहां सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ ना केवल बुरी तरह से मारपीट की, बल्कि प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. यही नहीं, आरोपी ने तीन तलाक देकर विवाहिता को धक्के मारते हुए घर से बाहर कर दिया. अब थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया है.
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने और लगातार बेटियां पैदा होने की वजह से उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था. यहां तक कि आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि उसके पति ने प्राइवेट पार्ट में लात मारकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. यहां तक कि उसके ऊपर लाठी-डंडों और
लात-घुसों से भी पीटा गया. इसके बाद आरोपी ने उसे 3 तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया है.
अस्पताल में भर्ती हुई महिला
महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने अस्पताल में ही महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 28 वर्षीय पीड़िता तंजीम ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी बाबू खां से हुई थी. उसका पति इलेक्ट्रिक का काम करता है. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे थे. मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी.
बेटी पैदा होने पर की हैवानियत
महिला का आरोप है कि वह बच्चों की वजह से सब कुछ सहती रही, लेकिन लगातार बेटी पैदा होने से हालात बिगड़ते चले गए. नौबत यहां तक आ गई कि उसने पति के गाली-गलौज का विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया. इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी गई. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इस दौरान वह दर्द से चीखती रही, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की.