‘तो जेवर एयपोर्ट मेरी सरकार में ही बन गया होता’, अब मायावती ने भी कांग्रेस-सपा को घेरा

मायावती ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर कहा कि इसकी रूपरेखा और शुरुआती कार्य BSP सरकार ने ही शुरू किए थे. उन्होंने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार पर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया. साथ ही समाजवादी पार्टी पर BSP के कार्यों को निष्क्रिय करने और राजनीतिक द्वेष में समय गंवाने का दोष मढ़ा.

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो) Image Credit: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य समारोह के साथ लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला, साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर इस परियोजना को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया. वहीं, अब बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सपा-कांग्रेस को घेरा है.

बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने X पर कहा कि, ‘जेवर एयरपोर्ट की रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी ज़रूरी बुनियादी कार्य मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे. उस समय केन्द्र में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेस-वे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता.’

सपा जातिवादी और राजनीतिक द्वेष में ही लगी रही

मायावती ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां तक सपा सरकार का सवाल है तो इनका ज़्यादातर समय नकारात्मक, जातिवादी और राजनीतिक द्वेष में ही लगी रही, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है. मायावती ने कहा कि सपा सरकार उनके द्वारा ग़रीबी और पिछड़ेपन लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को निष्क्रिय बनाने में लगी रहती थी.

उन्होंने आगे हमला करते हुए कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बहुजन समाज में जन्में महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के आदर-सम्मान में बनाए गए शिक्षण और मेडिकल संस्थानों, ज़िला आदि का नाम बदलने, और उनके नाम पर बने स्थलों, स्मारकों, एवं पार्कों की अनदेखी और उपेक्षा करने ही ज़्यादातर समय लगी रही, जो किसी से छिपा नहीं है.

वेस्ट यूपी में HC बैंच और अलग से प्रदेश कब बनेगा?

बसपा सुप्रीमो मायावती ने साथ ही यूपी की जनता से अपील है कि वे विरोधी पार्टियों की छलावापूर्ण राजनीति और बहकावे में ना आए, और BSP की ‘सर्वजन हिताय’ नीति पर भरोसा करने करें. मायावती न साथ ही सवाल किए कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच और उनके लिये अलग से प्रदेश बनाने का सपना ना जाने कब पूरा होगा?

Follow Us