‘सुनो जी, पकौड़ी खानी है…’ फिल्मी अंदाज में नई दुल्हन ने पति को दिया चकमा, लवर संग बस स्टैंड से फरार

मुरादाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक पत्नी ने पति से पकौड़ी की फरमाइश की. लेकिन इस बीच जब पति पकौड़ी लेने के लिए बस से उतरा तो वह अपने लवर संग फरार हो गई. फिलहाल, पति ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है.

पति को चकमा देकर लवर संग फरार हुई पत्नी ( एआई इमेज) Image Credit:

मुरादाबाद में एक नवविवाहिता फिल्मी अंदाज में अपने पति को चकमा देकर फरार हो गई है. अब पीड़ित पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पति की शिकायत के मुताबिक यह घटना 09 मार्च की है, जब वह अपनी पत्नी रिमझिम को अपने ससुराल रामपुर से विदा कराकर वापस घर ले जा रहा था. होली का त्यौहार अपने मायके में बिताने के बाद रिमझिम अपने पति के साथ रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद जा रही है.

सफर के दौरान जैसे ही बस बिलारी स्टैंड पर रुकी, पत्नी रिमझिम ने चतुराई से पकौड़ी खाने की इच्छा जताई और पति पीतम सिंह को कैंटीन भेज दिया था. मासूम पति अपनी पत्नी की फरमाइश पूरी करने के लिए बस से नीचे उतरा और जैसे ही वह पकौड़ी लेकर वापस लौटा तब तक उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी. रिमझिम अपनी सीट से गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो चुका था.

बदहवास पति ने पत्नी की घंटों तलाश की

पति तो पहले लगा कि उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है. लेकिन जब उसे लोगो ने बताया कि तुम्हारी पत्नी फोन पर किसी से बात करते हुए बस से उतरी थी, तब जाकर उसे माजरा समझ आया. बदहवास पति ने पत्नी की घंटों तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस की शरण ली है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाने में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अब पत्नी के फरार होने की पुलिस थाने में की शिकायत

​ प्रीतम सिंह शादी के बाद पहली बार होली पर अपने पत्नी के साथ सफर कर रहे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी. पीतम सिंह ने बिलारी थाने में दी गई अपनी तहरीर में ग्राम सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीतम का दावा है कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी रिमझिम, जिससे उसकी शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी, वह दूसरे युवक के साथ पहले से ही प्रेम संबंध में थी.

पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

पुलिस को दी गई जानकारी के शिकायत में पति ने बताया उसकी पत्नी की लंबाई 5 फुट 3 इंच लंबी है. उसने 12वीं तक पढ़ाई की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाना पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. बिलारी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंप दी गई है और महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

विवाहिता के हरकत से ससुराल वाले दुखी

पीतम के पिता ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहू के ऐसे इरादों की भनक तक नहीं थी. पुलिस अब बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और रिमझिम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) के माध्यम से इमरान की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि सच सामने आ सके. लेकिन नवविवाहिता के द्वारा किए गए इस कृति से हर कोई हैरान है.

Follow Us