जिस बेटी के लिए तिजोरी में रखा था पैसा, उसी ने आशिक संग मिलकर खुद के घर पर ऐसे डलवा दिया करोड़ों का डाका, 3 और लुटेरे गिरफ्तार
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के यहां हुई लूट की असल मास्टरमाइंड उसकी बेटी ही निकली. उसने अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर अपने ही घर को लूटने की खौफनाक साजिश रची थी. लूट की घटना के बाद सक्रिय हुई मुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 72 घंटे के भीतर मुख्य सूत्रधार बेटी अरीबा और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया था. अब इस मामले में तीन अन्य लुटेरों को भी अरेस्ट किया गया है.
मुरादाबाद के थाना नागफनी इलाके में पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना नागफनी इलाके में 11 मई 2026 की तड़के सुबह करीब 3 बजे पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर हथियारों के बल पर एक डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस की गहन तफ्तीश में जो चौंकाने वाला सच सामने आया है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए है, दरअसल लूट कि पूरी वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कारोबारी की अपनी 21 वर्षीय सगी बेटी अरीबा निकली.
अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर अपने ही घर को लूटने की खौफनाक साजिश रची थी. लूट की घटना के बाद सक्रिय हुई मुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 72 घंटे के भीतर मुख्य सूत्रधार बेटी अरीबा और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया था. उस समय उनके पास से लूटी गई रकम में से 47 लाख लाख बरामद किए गए थे. इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अब घटना में फरार चल रहे तीन और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
पहले 47 लाख अब 23 लाख रुपये बरामद
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और पुख्ता इनपुट के आधार पर दबिश देकर फरार चल रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया है. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से डकैती के दौरान लूटे गए ₹1 करोड़ 20 लाख में से ₹23 लाख 5 हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन अवैध तमंचे बरामद हुए हैं. पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य, सत्येंद्र उर्फ बिट्टू और नदीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमरोहा जनपद के गजरौला के निवासी हैं और इनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने इन तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है.
70 लाख रुपये की बरामदगी
अब इस मामले में कुल बरामदगी 70 लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि 11 मई को जनपद मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके में एक डकैती की घटना हुई थी. पीड़ित द्वारा घर से ₹1 करोड़ 20 लाख और आभूषण लूटे जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पीड़ित की बेटी और उसके प्रेमी सहित पांच अभियुक्तों को 47 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था.
अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश
अब इसी मामले में तीन और अपराधियों आदित्य, सत्येंद्र उर्फ बिट्टू और नदीम निवासी गजरौला, अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास से 23 लाख 5 हजार रुपये और तीन तमंचे बरामद हुए हैं माननीय न्यायालय से इनकी रिमांड स्वीकृत कराई गई है और शेष अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लिए तीन टीमें प्रयासरत हैं.